यात्रा

कम खर्च में पाएं दुबई घूमने का मौका, IRCTC के इस किफायती पैकेज की झट से कर लें बुकिंग

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 14, 2023, 10:55 AM IST

AFFORDABLE IRCTC TOUR PACKAGE FOR DUBAI, ABU DHABI: भारतीय रेलवे के इस शानदार टूर पैकेज के साथ आप दुबई में बढ़िया वक्त बिता सकते हैं। 6 दिन 5 रात के इस पैकेज के तहत आप दुबई और अबू धाबी शहर की खूबसूरती का लुत्फ उठा सकते हैं। बुर्ज खलीफा, डेजर्ट सफारी, फरारी वर्ल्ड, शेख जायद मस्जिद टूर का मुख्य आकर्षण होंगे। देखें IRCTC के इस टूर पैकेज में और क्या क्या शामिल है, और इसकी बुकिंग कैसे करें।

Image

Dubai Tour Package

AFFORDABLE IRCTC TOUR PACKAGE FOR DUBAI, ABU DHABI: मार्च में कोई इंटरनेशनल ट्रिप (International travel) की प्लानिंग कर रहे हैं, तो दुबई का सफर (Dubai Trip in March) शानदार हो सकता है। जहां आप परिवार और दोस्तों के साथ मार्च के महीने में कुछ यादगार पल बिता सकते हैं। हालांकि अब आप सोच रहे हैं कि, इंटरनेशनल ट्रिप्स तो जेब पर काफी भारी पड़ सकती है। तो आईआरसीटीसी (IRCTC) आपके लिए ऐसा ही एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। जिसके तहत आप बजट में दुबई और अबू धाबी की सैर कर सकेंगे।

Explore city of dreams

Explore city of dreams

आईआरसीटीसी के DAZZLING DUBAI EX DELHI (NDO22) नाम के खास विदेश टूर पैकेज का आगाज इसी महीने की 23 तारीख से होना है। 6 दिन और 5 रातों वाला ये सफर आपको दुबई का अनोखा स्वाद चखने का भरपूर मौका देगा। ट्रिप के दूसरे, तीसरे और चौथे दिन पर आपको बेहतरीन अंदाज में दुबई एक्सप्लोर करवाया जाएगा, वहीं पांचवे दिन पर अबू धाबी से मुख्य टूरिस्ट अट्रैक्टशन्स विजिट करने का मौका मिलेगा। इस टूर की शुरुआत 23 मार्च 2023 को दिल्ली एयरपोर्ट से होगी।

Dreamy Dubai

Dreamy Dubai

कितने पैसे होंगे खर्च?

डैज़लिंग दुबई नाम के ये खास आईआरसीटीसी टूर पैकेज की बुकिंग 81,900 रुपये से शुरु हो रही है। इस कीमत पर आप डबल ऑक्यूपैंसी वाला शानदार स्टे बुक कर सकते हैं। वहीं अगर आप अकेले सफर कर रहे और रहना चाहते हैं, तो आपके लिए ट्रिप की कीमत 99,000 रुपये के करीब पहुंच सकती है। या फिर अगर आप परिवार और बच्चे के साथ सफर कर रहे हैं, तथा बच्चे के लिए अलग से बिस्तर की जरुरत है, तो पैकेज की कीमत 81,500 रुपये होगी, बिना बिस्तर के लिए आपको यही ट्रिप मात्र 70,500 रुपये के भुगतान पर प्राप्त हो सकती है।

टूर की जानकारी

  • दुबई टूर 6 दिन और 5 रातों का होगा।
  • पैकेज के साथ आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • टूर पैकेज में आप दुबई और अबू धाबी के सभी मुख्य आकर्षणों को देख सकते हैं। जिनमें बुर्ज खलीफा, डेजर्ट सफारी, क्रूज, फरारी वर्ल्ड, शेख जायद मस्जिद जैसी जगहें शामिल हैं।
  • 23 मार्च को दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से सफर की शुरुआत होगी।
  • फ्लाइट की बुकिंग Deluxe क्लास के लिए की जाएगी।
  • टूर का नाम और कोड - DAZZLING DUBAI EX DELHI NDO22

इन बातों का रखें ध्यान

दुबई की ये खास इंटरनेशनल ट्रिप करने के लिए आपको कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करना आवश्यक है। वहीं यात्रियों को डबल वैक्सिनेशन करवाना भी अनिवार्य है, एयरपोर्ट पर आपको यात्रा से 72 घंटे पहले की नेगेटिव RT-PCR रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। तभी आपको आगे सफर करने की अनुमति मिलेगी। साथ ही आपका पासपोर्ट वापसी सफर की तारीख से 6 महीने बाद तक के लिए वैध होना चाहिए।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article