5 Places To Visit in Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश में घूमने की 5 जगहें): उत्तर प्रदेश भारत का एक ऐसा राज्य है जो अपने ऐतिहासिक महत्व, धार्मिक आस्था और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। भारत के इस राज्य में घूमने फिरने के लिए हर साल लाखों पर्यटक घूमने आते हैं। खासतौर से वीकेंड्स पर विजिट करने के लिए उत्तर प्रदेश में बहुत सारी खूबसूरत और सुकून वाली जगहें हैं। जहां विजिट कर आपको भी अपनी बिजी जिंदगी से निकलकर कुछ दिन गुजारने चाहिए। उत्तर प्रदेश में आपको खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स देखने के साथ साथ स्वादिष्ट खाना खाने का भी खूब मौका मिलेगा। तो अगर आप भी आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश की ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो यहाँ के 5 सबसे खास पर्यटन स्थलों के बारे में जान लीजिए।
Best Places to Visit in Uttar Pradesh
Best Places To Visit In Uttar Pradesh
ताजमहल, आगरा
ताजमहल न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि भारत की पहचान है। सफेद संगमरमर से बना यह मकबरा मुग़ल बादशाह शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज़ महल की याद में बनवाया था। यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल ताजमहल को देखने दुनियाभर से पर्यटक आते हैं। खासतौर से रात की चाँदनी में ताज का नज़ारा और भी मनमोहक लगता है। ताजमहल का नाम दुनिया के 7 अजूबों की लिस्ट में भी शामिल है।
वाराणसी, काशी
वाराणसी दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक है और हिंदुओं का सबसे पवित्र तीर्थस्थल। गंगा नदी के किनारे बसे इस शहर में सुबह की गंगा आरती और घाटों की भव्यता देखने लायक है। काशी विश्वनाथ मंदिर, सारनाथ और बनारसी रेशम की साड़ियाँ यहाँ के आकर्षण हैं। जरूर ही आपको जिंदगी में एक बार तो बनारस या वारणसी जरूर ही विजिट करना चाहिए।
अयोध्या
अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि के रूप में प्रसिद्ध है। यहाँ का राम मंदिर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बन चुका है। सरयू नदी के तट पर बसे इस शहर में हनुमानगढ़ी, कनक भवन और राम की पैड़ी जैसे धार्मिक स्थल भी देखने लायक हैं। अयोध्या में आप आपको ऐसा अनुभव मिलेगा, जैसा शायद ही कहीं कभी और मिले।
लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ अपनी नवाबी संस्कृति, स्वादिष्ट व्यंजनों और ऐतिहासिक इमारतों के लिए मशहूर है। लखनऊ का बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, रूमी दरवाज़ा और अम्बेडकर पार्क देखने दुनिया भर से लोग आते हैं। इसके अलावा, लखनऊ की चिकन की कढ़ाई और तंदूरी कबाब का स्वाद जरूर चखें।
प्रयागराज
इलाहाबाद प्रयागराज तीन पवित्र भारतीय नदियों के संगम पर बसा है। ये तीन नदियां गंगा, यमुना और सरस्वती हैं। प्रयागराज में हर 12 साल में कुंभ मेला लगता है, जो दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समागम है। त्रिवेणी संगम, इलाहाबाद किला और आनंद भवन यहाँ की प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स की लिस्ट में शामिल है।
उत्तर प्रदेश में इतिहास, धर्म और संस्कृति का अद्भुत मिश्रण है। चाहे आप आध्यात्मिक यात्रा करना चाहते हैं या फिर ऐतिहासिक धरोहरों को देखना चाहते हैं, यह राज्य आपको कभी भी निराश नहीं करेगा। तो जरूर ही अगली छुट्टियों में आपको उत्तर प्रदेश विजिट करना ही चाहिए।
