महंगे हुए YouTube के प्रीमियम प्लान, फैमिली पैक का चार्ज 58% बढ़ा, जानें नई कीमतें

YouTube premium plans: यूट्यूब ने स्टूडेंट पैक, फैमिली पैक और इंडिविजुअल पैक में भी बदलाव किया है। सबसे ज्यादा फैमिली प्लान की कीमत बढ़ाई गई है। इसके लिए अब आपको हर महीना 110 रुपये ज्यादा देने होंगे।

YouTube premium plans: यूट्यूब ने भारत में अपने प्रीमियम मेंबरशिप प्लान की कीमत बढ़ा दी है। यानी अब एड प्री वीडियो कंटेंट देखना महंगा हो गया है। बता दें कि यूट्यूब फ्री कंटेंट देखने की सुविधा के साथ एड-फ्री कंटेंट के लिए प्रीमियम सर्विस ऑफर करता है। लेकिन अब इसकी कीमत में वृद्धि की गई है। कंपनी ने फैमिली प्लान और स्टूडेंट प्लान की कीमत भी बढ़ाई हैं।

End of Feed