YouTube Music पर गाना सुनते ही चलेगा पता, AI से बना है या नहीं, आया नया फीचर

YouTube Music का नया फीचर यूजर्स को गाने की प्रकृति समझने में मदद करेगा, हालांकि यह लेबल गाने की गुणवत्ता या कलाकार की पहचान पर कोई फैसला नहीं है। इसका मुख्य उद्देश्य यूजर्स को यह जानकारी देना है कि ऑडियो तैयार करने में AI का इस्तेमाल हुआ है।

YouTube Music इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक नया फीचर पेश किया जा रहा है। अब इस म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार किए गए गानों की पहचान करना आसान होगा। कंपनी ऐसे गानों पर खास लेबल दिखाएगी, जिससे यूजर्स को पता चल सकेगा कि कोई ऑडियो पूरी तरह AI से बनाया गया है या उसमें AI की मदद से बदलाव किए गए हैं। यह फीचर धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है।

AI-Generated Music Labels

AI से बने गानों की पहचान कैसे करेगा YouTube?

गाना सुनते समय ही दिखेगा AI का लेबल

YouTube ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि AI से तैयार किए गए म्यूजिक के लिए लेबल सीधे YouTube Music के प्लेयर में दिखाई देंगे। यह लेबल गाने और कलाकार के नाम के नीचे, प्लेयर के कंट्रोल्स के ऊपर नजर आएगा। यानी गाना सुनते समय ही यूजर को पता चल सकेगा कि उसमें AI का इस्तेमाल हुआ है।

End of Feed