टेक एंड गैजेट्स

YouTube Music में आया नया ‘डबल-टैप टू लाइक’ फीचर, अब गाने सेव करना हुआ और आसान

YouTube Music: यूट्यूब म्यूजिक में अब ऐप के लेटेस्ट वर्जन (v8.14.53A) में जब कोई गाना प्ले हो रहा हो, तो एल्बम कवर के सेंटर पर डबल-टैप करने से वह गाना तुरंत 'Liked Songs' प्लेलिस्ट में सेव हो जाएगा। यह फीचर YouTube Premium सब्सक्रिप्शन के साथ आने वाले YouTube Music ऐप में धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट हो रहा है।

Image

YouTube Music (image-Istock)

YouTube Music: यदि आप म्यूजिक सुनने के लिए यूट्यूब का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। यूट्यूब म्यूजिक ने एक छोटा लेकिन बेहद काम का नया फीचर जोड़ा है, जिसमें आप डबल-टैप करके गाने को अपनी फेवरेट लिस्ट में शामिल कर सकेंगे।

यूट्यूब म्यूजिक में अब ऐप के लेटेस्ट वर्जन (v8.14.53A) में जब कोई गाना प्ले हो रहा हो, तो एल्बम कवर के सेंटर पर डबल-टैप करने से वह गाना तुरंत 'Liked Songs' प्लेलिस्ट में सेव हो जाएगा।

ऐसे करेगा काम

यह अपडेट खासकर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो लगातार नए गाने सुनते हैं और उन्हें बाद में फिर से सुनने के लिए सेव करना चाहते हैं। पहले जहां यूजर्स को "थ्री डॉट्स" मेन्यू में जाकर 'Like' बटन दबाना पड़ता था, अब यह सिर्फ एक डबल टैप से हो जाएगा-बिल्कुल Instagram की तरह।

यह फीचर YouTube Premium सब्सक्रिप्शन के साथ आने वाले YouTube Music ऐप में धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट हो रहा है। Android Authority की रिपोर्ट के मुताबिक, यह अपडेट फिलहाल v8.14.53A वर्जन में उपलब्ध है। इस छोटे से बदलाव से ऐप का यूजर एक्सपीरियंस और भी स्मूथ हो गया है। अगर आपने अभी तक यह फीचर नहीं देखा, तो अपने ऐप को अपडेट करके जरूर ट्राय करें।

YouTube Music यूजर्स की पसंद से कर रहा कई बदलाव

समय के साथ, गूगल ने यूट्यूब म्यूजिक में धीरे-धीरे कई नए फीचर्स जोड़े हैं ताकि यूजर्स एक्सपीरियंस को और बेहतर किया जा सके। यह छोटा लेकिन काम का बदलाव दिखाता है कि कंपनी अपने यूज़र्स की आदतों और जरूरतों पर ध्यान दे रही है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article