टेक एंड गैजेट्स

YouTube ने प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के लिए लॉन्च किया AI प्लेलिस्ट

यह पहली बार नहीं है जब YouTube ने म्यूजिक में AI का इस्तेमाल किया हो। जुलाई 2024 में कंपनी ने एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग शुरू की थी, जिसमें यूजर प्रॉम्प्ट देकर कस्टम रेडियो स्टेशन बना सकते थे। नया AI प्लेलिस्ट जनरेटर उसी आइडिया का और बेहतर वर्जन माना जा रहा है, जिसे अब ज्यादा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है।

Image

YouTube Premium

YouTube ने अपने प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के लिए एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर लॉन्च किया है, जिसकी मदद से अब यूजर सिर्फ अपने मन की बात बताकर म्यूजिक प्लेलिस्ट बना सकते हैं। यह नया फीचर फिलहाल iOS और एंड्रॉयड दोनों प्लेटफॉर्म पर प्रीमियम यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है।

सिर्फ बताइए मूड, प्लेलिस्ट तैयार

इस AI टूल की खास बात यह है कि अब यूजर्स को गाने ढूंढने या खुद प्लेलिस्ट बनाने की झंझट नहीं रहेगी। यूजर बस कुछ शब्दों में टेक्स्ट या वॉइस के जरिए बता सकते हैं कि उन्हें किस तरह का म्यूजिक सुनना है और YouTube का AI उसी के हिसाब से पूरी प्लेलिस्ट तैयार कर देगा। मूड, जॉनर या थीम जो भी आप चाहें, AI उसे समझकर गानों का चयन करता है।

पहले भी हो चुके हैं AI एक्सपेरिमेंट

यह पहली बार नहीं है जब YouTube ने म्यूजिक में AI का इस्तेमाल किया हो। जुलाई 2024 में कंपनी ने एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग शुरू की थी, जिसमें यूजर प्रॉम्प्ट देकर कस्टम रेडियो स्टेशन बना सकते थे। नया AI प्लेलिस्ट जनरेटर उसी आइडिया का और बेहतर वर्जन माना जा रहा है, जिसे अब ज्यादा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है।

बढ़ती प्रतिस्पर्धा में नया कदम

YouTube इस रेस में अकेला नहीं है। Spotify, Amazon Music और Deezer जैसे म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म भी पहले से AI आधारित प्लेलिस्ट और रेडियो फीचर पेश कर चुके हैं। म्यूजिक स्ट्रीमिंग की दुनिया में मुकाबला लगातार बढ़ रहा है और हर कंपनी खुद को अलग दिखाने की कोशिश कर रही है।

कैसे करें इस फीचर का इस्तेमाल

  • YouTube प्रीमियम यूज़र ऐप के Library टैब में जाएं।
  • वहां “New” बटन पर टैप करें और फिर “AI playlist” विकल्प चुनें।
  • इसके बाद ऐप आपसे टेक्स्ट या वॉइस के जरिए एक प्रॉम्प्ट डालने को कहेगा।
  • कुछ ही सेकंड में AI आपकी पसंद के मुताबिक प्लेलिस्ट तैयार कर देगा।

म्यूजिक डिस्कवरी होगी आसान

इस फीचर का मकसद म्यूजिक खोजने की प्रक्रिया को आसान और ज्यादा पर्सनल बनाना है। रेडीमेड प्लेलिस्ट्स में भटकने के बजाय अब यूजर सीधे बता सकते हैं कि उस वक्त उनका मूड क्या है और YouTube AI उसी एहसास के हिसाब से गाने परोस देगा।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article