टेक एंड गैजेट्स

आप भी कर सकते हैं Apple intelligence का इस्तेमाल, जान लें तरीका

Apple intelligence: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाली सुविधा को आईफोन मेकर एप्पल इंटेलिजेंस कह रहा है। यह पहली बार आईफोन 16 सीरीज में पेश किया जाएगा। पुराने मॉडल की बात करें तो ये फीचर्स केवल iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max और Apple के M सीरीज चिप्स से लैस Mac या iPad पर काम करेंगी।

Image

Apple intelligence

Apple intelligence: वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस ( WWDC ) 2024 में एप्पल ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स यानी एप्पल इंटेलिजेंस को पेश किया था। इन एआई फीचर्स को आईफोन 16 सीरीज के साथ रोलआउट किया जाएगा। लेकिन आप इन्हें उससे पहले भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, कंपनी ने इसे लेटेस्ट iOS 18.1 डेवलपर बीटा 3 के लिए जारी किया है। इसे अब यूएस के बाहर के यूजर्स इस्तेमाल कर सकेंगे।

क्या है एप्पल इंटेलिजेंस

एप्पल ने OpenAI के साथ पार्टनरशिप की है और एप्पल डिवाइस जैसे आईफोन-आईपैड में चैटजीपीटी को इंटीग्रेशन किया जाएगा। एप्पल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाली इस सुविधा को ही एप्पल इंटेलिजेंस नाम दिया है। एप्पल इंटेलिजेंस के पास शुरुआत में काफी सीमित यूजर्स होंगे।

इसके अलावा यह पहली बार आईफोन 16 सीरीज में पेश किया जाएगा। पुराने मॉडल की बात करें तो ये फीचर्स केवल iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max और Apple के M सीरीज चिप्स से लैस Mac या iPad पर काम करेंगी। यानी पुराने डिवाइस एप्पल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

अंग्रेजी में उपलब्ध, ऐसे करें इस्तेमाल

9to5Mac के अनुसार , AI-संचालित लेखन टूल जैसे सारांश और अन्य केवल अंग्रेजी भाषा में काम करते हैं। इसके अलावा, चीन और यूरोपीय संघ के यूजर्स अभी भी Apple के AI सुइट को एक्सेस नहीं कर सकेंगे। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह बदलाव केवल iOS 18.1 डेवलपर बीटा 3 अपडेट के साथ पेश किया गया है। यदि आपको iOS 18.1 डेवलपर बीटा 3 अपडेट मिल गया है तो आप इन फीचर्स को टेस्ट कर सकते हैं।

iPhone 16 सीरीज के साथ मिलेगी सुविधा

आने वाले iPhone 16 लाइनअप में "बहुत ज्यादा हार्डवेयर बदलाव नहीं होंगे।" बल्कि इस सीरीज को एप्पल इंटेलिजेंस की पावर से लैस किया जाएगा। यानी आप कह सकते हैं कि आईफोन 16 में सबसे बड़ा बदलाव एआई इंटीग्रेशन का ही होने वाला है। हर साल की तरह 2024 में सितंबर में आईफोन को लॉन्च कर रहा है। भारत में आईफोन 16 सीरीज की लॉन्च तारीख 9 सितंबर तय की गई है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article