टेक एंड गैजेट्स

भारत में शुरू हुई Xiaomi X Pro QLED सीरीज TV की सेल: जानें कीमत, उपलब्धता और फीचर्स

Xiaomi X Pro QLED TV: स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो यह टीवी Google Assistant से लैस है, जिससे आप आवाज़ के ज़रिए टीवी और IoT डिवाइसेज़ को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके साथ ही Google Cast, Miracast और AirPlay 2 जैसे फीचर्स स्ट्रीमिंग को बेहद आसान बनाते हैं।

Image

Xiaomi X Pro QLED TV

Xiaomi X Pro QLED TV: शाओमी ने आज भारत में अपने लेटेस्ट X Pro QLED TV सीरीज की बिक्री की घोषणा की। यह टीवी अब mi.com, Flipkart.com और देशभर के अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। यह नई सीरीज शानदार पिक्चर क्वालिटी, दमदार साउंड और स्मार्ट फीचर्स के साथ आपके लिविंग रूम को सिनेमा हॉल में बदलने का वादा करती है।

Xiaomi X Pro QLED TV में डॉल्बी विजन फिल्ममेकर मोड दिया गया है, जो आपको शानदार विजन का एक्सपीरियंस देता है। इसमें नैचुरल मोशन, डीप कलर और परफेक्ट कॉन्ट्रास्ट देखने को मिलता है। साउंड के लिए इसमें 34W के पावरफुल स्पीकर, शाओमी साउंड, डॉल्बी ऑडियो और DTS:X जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो हर सीन को थिएटर जैसा ऑडियो एक्सपीरियंस देते हैं।

यह टीवी सिर्फ देखने और सुनने का अनुभव ही नहीं बदलता, बल्कि यूजर इंटरफेस को भी पूरी तरह से कस्टमाइज करता है। इसमें PatchWall और Xiaomi TV+ की मदद से आप सैकड़ों फ्री लाइव चैनल्स देख सकते हैं। Kids Mode बच्चों के लिए एक सुरक्षित और नियंत्रित अनुभव देता है।

स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो यह टीवी Google Assistant से लैस है, जिससे आप आवाज़ के ज़रिए टीवी और IoT डिवाइसेज़ को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके साथ ही Google Cast, Miracast और AirPlay 2 जैसे फीचर्स स्ट्रीमिंग को बेहद आसान बनाते हैं।

डिज़ाइन की बात करें तो X Pro सीरीज एक स्लीक, बेजल-लेस लुक, 32GB इंटरनल स्टोरेज, और HDMI eARC, Bluetooth जैसी आधुनिक कनेक्टिविटी के साथ आती है। साथ ही इसमें नया Xiaomi रिमोट भी है, जिसमें पॉपुलर स्ट्रीमिंग ऐप्स के लिए शॉर्टकट बटन और वॉयस कंट्रोल की सुविधा है।

कीमत और ऑफर्स
स्क्रीन साइजकीमत (INR)बैंक ऑफरऑफर प्राइस (INR)
43 इंच₹31,999₹2,000 तक की छूट₹29,999
55 इंच₹44,999₹2,000 तक की छूट₹42,999
65 इंच₹64,999₹3,000 तक की छूट₹61,999

इसके अलावा, शुरुआती खरीदार 0% डाउन पेमेंट और 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI के साथ बैंक डिस्काउंट पर 3,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। Xiaomi X Pro QLED सीरीज mi.com, Flipkart और प्रमुख रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article