टेक एंड गैजेट्स

Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, Leica कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस

Xiaomi 17T को कंपनी ने भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। Xiaomi 17T के साथ Leica कैमरा और बड़ी बैटरी मिलेगी। कंपनी ने इसमें दमदार प्रोसेसर भी दिया है। Xiaomi 17T कंपनी का प्रीमियम फोन हैं।

Image

Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, Leica कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस

Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17T लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन Leica-ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, MediaTek Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर और बड़ी 6500mAh बैटरी के साथ आता है। कंपनी ने इसमें 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया है, जो लंबी दूरी की फोटोग्राफी को बेहतर बनाने का दावा करता है।

कीमत और लॉन्च ऑफर्स

Xiaomi 17T के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये रखी गई है। वहीं 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल 64,999 रुपये में उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत HDFC Bank, SBI Card, American Express और ICICI Bank कार्ड पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। ग्राहक चाहें तो बैंक ऑफर की जगह 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी ले सकते हैं।

बैंक छूट के बाद फोन की प्रभावी कीमत 256GB मॉडल के लिए 54,999 रुपये और 512GB मॉडल के लिए 59,999 रुपये रह जाती है। इसके अलावा HDFC Bank कार्डधारकों को 5,000 रुपये तक का अतिरिक्त कैशबैक भी मिल सकता है। कंपनी 18 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI और जीरो डाउन पेमेंट विकल्प भी दे रही है। Xiaomi ने एक साल के भीतर 60 प्रतिशत सुनिश्चित बायबैक वैल्यू की भी घोषणा की है।

10 जून से शुरू होगी बिक्री

Xiaomi 17T की बिक्री 10 जून से शुरू होगी। ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon और देशभर के Xiaomi रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे। फोन खरीदने वाले ग्राहकों को चार महीने का Spotify Premium Standard, तीन महीने का YouTube Premium और तीन महीने का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलेगा।

120Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर

Xiaomi 17T में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है। इसमें MediaTek Dimensity 8500-Ultra चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 12GB LPDDR5x RAM और 512GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए कंपनी ने इसमें 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम भी शामिल किया है।

Leica कैमरों के साथ शानदार फोटोग्राफी

फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 17T में Leica ब्रांडिंग वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Light Fusion 800 प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल का Leica 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। कंपनी के अनुसार, पेरिस्कोप कैमरा 115mm के बराबर फोकल लेंथ और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करता है, जिससे दूर की वस्तुओं की बेहतर तस्वीरें ली जा सकती हैं।

6500mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग

पावर के लिए Xiaomi 17T में 6500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। यह 67W HyperCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में 22.5W रिवर्स चार्जिंग फीचर भी मौजूद है, जिससे अन्य डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।

प्रीमियम फीचर्स से लैस है फोन

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, GPS, NavIC और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। डिवाइस को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग मिली है, जबकि स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। Xiaomi 17T को उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो फ्लैगशिप स्तर का कैमरा, दमदार परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article