200 मेगापिक्सल कैमरे के साथ Xiaomi 17 Ultra भारत में लॉन्च, मिलेगा यह दमदार प्रोसेसर

Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच का HyperRGB OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1200×2608 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

Xiaomi ने भारत में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Xiaomi 17 Ultra लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन के रूप में पेश किया है। यह फोन हाल ही में स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित इवेंट के दौरान ग्लोबल मार्केट में भी पेश किया गया था। भारत में इस स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें Leica का 1-इंच LOFIC सेंसर दिया गया है।

Xiaomi 17 Ultra Launched in India

Xiaomi 17 Ultra Launched in India

कीमत और उपलब्धता

भारत में Xiaomi 17 Ultra की कीमत 1,39,999 रुपये रखी गई है। कंपनी इसे केवल एक स्टोरेज वेरिएंट में पेश कर रही है, जिसमें 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। ग्राहकों को State Bank of India के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 10,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा।

End of Feed