Twitter Down Third Time: एक दिन में तीसरी बार ठप पड़ा X, दुनियाभर में हजारों लोग नहीं खोल पा रहे अकाउंट

Twitter Down Globally: दुनिया भर के यूजर्स ने शिकायत की है कि ऐप और वेबसाइट ठीक से काम नहीं कर रहे थे। कई यूजर्स ने कहा कि उन्होंने अपने एक्स फीड तक को एक्सेस करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। डाउनडिटेक्टर वेबसाइट के अनुसार 40,000 से अधिक लोगों ने एक्स डाउन को लेकर शिकायत की है।

X/Twitter is Down Once Again:: एलन मस्क का माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफार्म एक्स एक दिन में तीसरी बार ठप हो गया है। लगातार हो रहे सर्विस ठप से हजारों यूजर्स समस्याओं की रिपोर्ट कर रहे हैं। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, पहली रुकावट दोपहर 3:30 बजे IST पर शुरू हुई, दूसरी स्पाइक शाम 7:00 बजे IST पर और तीसरी 8:44 बजे हुई, जिससे लोग ऐप या वेबसाइट को एक्सेस करने में दिक्कत का सामना कर रहे हैं।

X down

X down

मस्क का दावा, यह साइबर हमला

वहीं, एलन मस्क ने दावा किया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बड़े पैमाने पर साइबर हमले का निशाना बनाया जा रहा है। मस्क ने एक पोस्ट में दावा किया, हम पर हर दिन हमला होता है, लेकिन यह बहुत सारे संसाधनों के साथ किया गया। या तो एक बड़ा, समन्वित समूह और/या कोई देश शामिल है।

End of Feed