भारत-पाक तनाव के बीच X की सख्ती: फेक न्यूज फैलाने वाले 8000 अकाउंट्स बैन, भारत सरकार के आदेश पर हुई कार्रवाई

X block 8000 of accounts in India: प्लेटफॉर्म ने किसी का नाम बताए बिना एक बयान में कहा है कि इसमें "अंतर्राष्ट्रीय समाचार संगठन और प्रमुख एक्स यूजर्स" शामिल हैं। यह कदम पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच उठाया गया है। एक्स ने कहा कि कंपनी ने प्रक्रिया शुरू कर दी है और प्रभावित यूजर्स को "कार्रवाई की सूचना" भेज दी है।

X block 8000 of accounts in India: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' ने गुरुवार को कहा कि भारत सरकार ने उसे कानूनों का उल्लंघन करने के लिए देश में 8,000 से अधिक अकाउंट को ब्लॉक करने के लिए कहा है। 'एक्स' ने देश के कानून का पालन करने की बात कही है। एक्स ने कहा कि वह आदेश का पालन करेगा और सिर्फ भारत में अकाउंट्स को रोक देगा।

End of Feed