दुनिया का पहला AI स्मार्टफोन StepX Neo हुआ लॉन्च, AI Agent करेगा यूजर्स के सभी काम

StepX Neo में कंपनी ने भर-भर के फीचर्स दिए हैं। इस एआई स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें कंपनी ने अपना खुद का एआई असिस्टेंट उपलब्ध कराया है जिसका नाम 'Step Amoo' है। कंपनी की मानें तो यह एक अलग चैटबॉट के बजाय फोन के ओएस में ही इंटीग्रेटेड है।

टेक्नोलॉजी की दुनिया आए दिन हमें नए-नए स्मार्टफोन देखने को मिलते हैं। अब एक ऐसे स्मार्टफोन की एंट्री हो चुकी है जो यूजर्स को एआई का भरपूर एक्सपीरियंस देने वाला है। चीन की AI कंपनी StepFun ने सोमवार को StepX Neo नाम का एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया। कंपनी का कहना है कि यह दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है, जिसमें AI एजेंट दिया गया है, जो यूज़र के लिए कई मुश्किल काम खुद कर सकता है। StepFun की शुरुआत 2023 में Microsoft के कुछ पूर्व अधिकारियों ने की थी। कंपनी के अनुसार, StepX Neo में ऐसा AI सिस्टम है जो अलग-अलग ऐप्स के बीच काम कर सकता है और यूज़र को बार-बार निर्देश देने की जरूरत नहीं पड़ती।

StepX Neo

इस एआई स्मार्टफोन में कंपनी ने ढेर सारे फीचर्स उपलब्ध कराए हैं।

यह फोन कंपनी के अपने Step Edge AI मॉडल और Step AOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। StepFun का दावा है कि यह फोन 32 भाषाओं में तुरंत अनुवाद कर सकता है और कई लोकप्रिय थर्ड-पार्टी ऐप्स और सेवाओं के साथ काम कर सकता है।

End of Feed