टेक एंड गैजेट्स

दुनिया की पहली 'स्पर्म रेस', जब स्पर्म बनेंगे एथलीट: HD कैमरे से होगी शूट, Live देखेगी दुनिया

World first sperm race: इस रेस को केमिकल सिग्नल्स और स्पर्म की नेचुरल मूवमेंट का पूरा ध्यान रखा गया है। इवेंट को हाई डेफिनिशन कैमरों से रिकॉर्ड किया जाएगा और लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। यह आयोजन केवल मनोरंजन नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक गहरा संदेश है।

Image

World first sperm race (image-istock)

World first sperm race: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक अनोखे और दुनिया के पहले स्पर्म रेसिंग इवेंट का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन हॉलीवुड पैलेडियम में किया जाएगा, जहां माइक्रोस्कोपिक लेवल पर इंसानी स्पर्म के बीच रेस कराई जाएगी। दो अलग-अलग सैंपल्स के स्पर्म को एक विशेष रूप से बनाए गए ट्रैक पर छोड़ा जाएगा, और जो स्पर्म सबसे पहले फिनिश लाइन पार करेगा, वह विजेता बन जाएगा।

HD कैमरों से रिकॉर्ड और लाइव स्ट्रीमिंग होगी रेस

इस इवेंट को हाई डेफिनिशन कैमरों से रिकॉर्ड किया जाएगा और लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। यह रेस इंसानी प्रजनन प्रणाली की नकल करते हुए बनाए गए फ्लूइड-आधारित ट्रैक पर होगी, जिसमें केमिकल सिग्नल्स और स्पर्म की नेचुरल मूवमेंट का पूरा ध्यान रखा गया है। इवेंट को स्पोर्ट्स इवेंट की तरह कमेंट्री और रिप्ले के साथ पेश किया जाएगा, जिससे यह और भी दिलचस्प बन जाएगा।

क्यों हो रही है स्पर्म रेस?

यह आयोजन केवल मनोरंजन नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक गहरा संदेश है। स्पर्म रेसिंग नाम की कंपनी इस इवेंट के जरिए पुरुषों की प्रजनन क्षमता को लेकर जागरूकता बढ़ाना चाहती है। कंपनी का दावा है कि पिछले 50 सालों में ग्लोबली पुरुषों के स्पर्म काउंट में 50% की गिरावट आई है, जो चिंता का विषय है।

1 मिलियन डॉलर का मिला फंड

इस पहल को आर्थिक रूप से भी भरपूर समर्थन मिला है। आयोजकों ने अब तक 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा की फंडिंग जुटाई है, जिसमें कई टेक कंपनियों ने निवेश किया है। करीब 1,000 लोग इस रेस को ऑफलाइन देखेंगे और हजारों लोग ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए जुड़ सकेंगे। यह अनूठा आयोजन न केवल वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अहम है, बल्कि समाज में प्रजनन स्वास्थ्य जैसे गंभीर मुद्दों को चर्चा में लाने का एक मजेदार और असरदार तरीका भी है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article