TV ऐप पर फ्री दिखेंगे पेड चैनल या देना होगा सब्सक्रिप्शन? सरकार के नए ड्राफ्ट नियमों से छिड़ी बहस

सरकार को मिले सुझावों, TRAI की सिफारिशों और ड्राफ्ट नियमों में संभावित संशोधनों के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि इंटरनेट आधारित टीवी सेवाओं के लिए अंतिम नियम क्या होंगे।

अगर आप DTH या केबल टीवी पर किसी पेड चैनल के लिए पैसे चुकाते हैं, लेकिन वही चैनल स्मार्ट टीवी ऐप पर मुफ्त में देख सकते हैं, तो आने वाले समय में यह व्यवस्था बदल सकती है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) के नए ड्राफ्ट टेलीकम्युनिकेशंस (टेलीविजन, रेडियो एंड एसोसिएटेड सर्विसेज) रूल्स, 2026 ने इसी मुद्दे पर नई बहस छेड़ दी है। सरकार ने 12 जून को 43 पेज का ड्राफ्ट जारी किया है और इस पर 27 जुलाई 2026 तक सुझाव मांगे हैं।

Google TV

TRAI पहले से कर रहा है नए मॉडल पर विचार

पुराने नियमों को एक फ्रेमवर्क में लाने की तैयारी

सरकार का कहना है कि इस ड्राफ्ट का उद्देश्य 2001 से लागू विभिन्न प्रसारण दिशानिर्देशों को टेलीकम्युनिकेशन एक्ट, 2023 के तहत एक ही नियमावली में शामिल करना है, हालांकि प्रसारकों का मानना है कि ड्राफ्ट के कुछ प्रावधान इंटरनेट के जरिए टीवी चैनल दिखाने वाले ऐप्स पर भी DTH और केबल जैसे नियम लागू कर सकते हैं।

End of Feed