बिना इंटरनेट चलने वाले चैटिंग ऐप्स पर लगेगा ताला? सरकार ने दिया बंद करने का आदेश

बिना इंटरनेट मैसेज भेजने वाले ऐप Bitchat को भारत के ऐप स्टोर से हटा दिया गया है। सरकार के इस कदम के बाद ऑफलाइन चैटिंग ऐप्स चर्चा में हैं। जानिए ये ऐप कैसे काम करते हैं और यूजर्स पर क्या असर पड़ेगा।

आमतौर पर WhatsApp और Telegram जैसे मैसेजिंग ऐप इस्तेमाल करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन जरूरी होता है। लेकिन कुछ ऐसे ऐप भी हैं, जिनकी मदद से मोबाइल डेटा, वाई-फाई या मोबाइल नेटवर्क के बिना आसपास मौजूद लोगों को मैसेज भेजे जा सकते हैं। ऐसा ही एक ऐप Bitchat है, जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के सह-संस्थापक जैक डोर्सी ने बनाया है। यह ऐप ब्लूटूथ तकनीक के जरिए आसपास के फोन को जोड़कर मैसेज भेजने की सुविधा देता है। अब भारत में इस ऐप को लेकर सरकार की कार्रवाई के बाद चर्चा तेज हो गई है।

Apps Ban

सरकार ने दिया बंद करने का आदेश

सरकार ने Bitchat ऐप को क्यों हटवाया?

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के निर्देश के बाद Apple ने Bitchat को भारत के ऐप स्टोर से हटा दिया। रिपोर्ट के अनुसार, Google Play Store पर भी यह ऐप उपलब्ध नहीं दिखाई दे रहा है। इससे भारत में नए यूजर्स के लिए ऐप डाउनलोड करना मुश्किल हो गया है। सरकार की कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर रोक के दौरान इस तरह के ऑफलाइन मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल की चर्चा हुई थी। ऐसे ऐप इंटरनेट बंद होने पर भी आसपास के लोगों के बीच संपर्क बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

End of Feed