टेक एंड गैजेट्स

Jio का 189 रुपये वाला प्लान क्यों है बेस्ट? फायदे जान आप भी यही लेंगे

यदि आप भी Jio के ग्राहक हैं और किसी सस्ते मासिक प्लान की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए है। इसमें आपको बताएंगे कि जियो का 189 रुपये वाला प्लान सबसे सस्ता और बेस्ट प्लान क्यों है?

Image

Jio का 189 रुपये वाला प्लान क्यों है बेस्ट? फायदे जान आप भी यही लेंगे

भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Jio अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर कई किफायती प्रीपेड प्लान पेश करती रहती है, हालांकि सभी ग्राहकों को सभी प्लान के बारे में जानकारी नहीं है। जियो के कई प्लान ऐसे हैं जिनके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक प्लान के बारे में बताने वाले हैं।

अगर आप सिर्फ अपनी सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं और कम कीमत में बेसिक सुविधाएं चाहते हैं, तो Jio का 189 रुपये वाला प्लान आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह कंपनी का सबसे सस्ता सर्विस वैलिडिटी प्लान माना जाता है।

189 रुपये वाले प्लान में क्या मिलता है?

Jio के 189 रुपये प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान के साथ कुल 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है। इसके अलावा प्लान में 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, कुल 300 SMS, JioTV का मुफ्त एक्सेस, JioAICloud की बेसिक सुविधा मिलती है।

ज्यादा डेटा चाहिए तो 199 रुपये प्लान भी है विकल्प

Jio का 199 रुपये प्रीपेड प्लान उन ग्राहकों के लिए है जिन्हें रोजाना अधिक डेटा की जरूरत होती है। इस प्लान में 1.5GB डेटा प्रतिदिन मिलता है, लेकिन इसकी वैधता केवल 18 दिनों की है यानी 199 रुपये प्लान में आपको ज्यादा डेटा मिलता है, लेकिन इसकी वैधता 189 रुपये प्लान की तुलना में 10 दिन कम है।

कौन-सा प्लान आपके लिए बेहतर?

अगर आपका मुख्य उद्देश्य सिम को एक्टिव रखना है और डेटा की जरूरत कम है, तो 189 रुपये प्लान बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। वहीं, यदि आप रोजाना इंटरनेट का अधिक उपयोग करते हैं और ज्यादा डेटा चाहते हैं, तो 199 रुपये प्लान आपके लिए अधिक उपयुक्त रहेगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि दोनों प्लानों में कोई OTT सब्सक्रिप्शन शामिल नहीं है। इसलिए रिचार्ज से पहले अपनी डेटा जरूरत और वैधता को ध्यान में रखना जरूरी है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article