आपका WiFi कौन इस्तेमाल कर रहा है? अनजान डिवाइस का पता लगाकर मिनटों में ऐसे करें ब्लॉक

कई बार हमारे WiFi की स्पीड काफी कम हो जाती है। इसकी एक बड़ी वजह यह भी हो सकती है कि घर के अलावा भी कुछ डिवाइसेस आपके नेटवर्क से जुड़े हों। आइए आपको बताते हैं कि आप WiFi नेटवर्क से जुड़े अनजान डिवाइस को कैसे पहचान सकते हैं।

आजकल घर से लेकर ऑफिस तक इंटरनेट के लिए WiFi का इस्तेमाल खूब होता है। मोबाइल, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और दूसरे डिवाइस WiFi से जुड़े रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आपके WiFi से कोई अनजान व्यक्ति भी इंटरनेट चला सकता है? अगर आपका इंटरनेट पहले के मुकाबले धीमा हो गया है या डेटा ज्यादा खर्च हो रहा है, तो हो सकता है कि आपके WiFi से कोई ऐसा डिवाइस जुड़ा हो, जिसे आप नहीं जानते।

WiFi Plans

आप कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके मालूम कर सकते हैं कि आपके वाईफाई नेटवर्क से कौन से डिवाइस जुड़े हैं।(फोटो क्रेडिट-Digit)

अच्छी बात यह है कि आप कुछ आसान तरीकों से पता लगा सकते हैं कि आपके WiFi से कौन-कौन से डिवाइस कनेक्ट हैं। अगर कोई अनजान डिवाइस दिखाई देता है, तो उसे ब्लॉक भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसका पूरा तरीका।

End of Feed