टेक एंड गैजेट्स

Who is dharmesh Shah: कौन हैं धर्मेश शाह, जिन्होंने OpenAI के फाउंडर को बेचा 130 करोड़ रुपये में सबसे पुराना डोमेन

Who is dharmesh Shah: ChatGPT मेकर OpenAI ने दुनिया के सबसे पुराने डोमेन में से एक Chat Dot com को धर्मेश शाह से खरीद लिया है। ये Chat Dot com सीधे OpenAI के ChatGPT के साथ रिडायरेक्ट होगा। यह खरीद डील 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक पर तय हुई है।

Image

धर्मेश शाह।

Photo : Twitter

Who is dharmesh Shah: ChatGPT मेकर OpenAI ने दुनिया के सबसे पुराने डोमेन में से एक Chat Dot com को धर्मेश शाह से खरीद लिया है। ये Chat Dot com सीधे OpenAI के ChatGPT के साथ रिडायरेक्ट होगा। यह खरीद डील 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक पर तय हुई है। सितंबर 1996 में रजिस्टर्ड हुआ Chat.com डोमेन दुनिया के पुराने डोमेन में से एक है। बीते साल धर्मेश शाह ने Chat Dot com खरीदा था, जिसके लिए उन्होंने 15.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 130.2 करोड़ रुपये) की रकम चुकाई थी। धर्मेश शाह HubSpot के को-फाउंडर और CTO हैं।

धर्मेश शाह ने एक्स पोस्ट पर दी थी डोमेन की जानकारी

धर्मेश शाह ने इस साल मार्च में बताया चुके हैं कि वह इस डोमेन नेम को सेल कर चुके हैं, जिसका उस दौरान नाम नहीं बताया था। इसके बाद धर्मेश शाह ने हाल ही में खुद X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके इस डील के बारे में बताया। OpenAI के CEO Sam Altman ने भी इस डील को लेकर एक छोटा सा पोस्ट किया। इस पोस्ट में सिर्फ Chat.com लिखा।

डील में क्या मिला

OpenAI ने इस डोमेन की इस डील में OpenAI के शेयर मिले हैं, हालांकि उन्होंने पूरी डील के बारे में खुलासा नहीं किया है। शाह ने इस अधिग्रहण के बाद X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट भी लिखा, उन्होंने पोस्ट में कहा कि Chat.com एक शानदार डोमेन है जो किसी को एक बहुत ही सफल प्रोडक्ट या कंपनी बनाने का बढ़ावा देता है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article