टेक एंड गैजेट्स

देश में बढ़ रही AI और ML जॉब की मांग, 9 प्रतिशत बढ़ी भर्तियां

AI, ML Jobs in india: रिपोर्ट के अनुसार, पिछले महीने में हुई व्हाइट कॉलर भर्तियों में एआई/एमएल (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस/मशीन लर्निंग) में 36 प्रतिशत, ऑयल एवं गैस में 13 प्रतिशत, एफएमसीजी में 12 प्रतिशत और हेल्थकेयर में 12 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है।

Image

AI, ML Jobs in india (Representative image)

AI, ML Jobs in india: व्हाइट कॉलर भर्तियों में दिसंबर 2024 में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 9 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इसमें उच्च-कौशल और रणनीतिक रूप से महत्व रखने वाली नौकरियों में भर्तियां अधिक रही हैं। नौकरी जॉबस्पीक के मुताबिक, दिसंबर 2024 में इंडेक्स बढ़कर 2,651 अंक हो गया है। इसमें सालाना आधार पर 9 प्रतिशत की मजबूत बढ़त देखने को मिली है।

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले महीने में हुई व्हाइट कॉलर भर्तियों में एआई/एमएल (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस/मशीन लर्निंग) में 36 प्रतिशत, ऑयल एवं गैस में 13 प्रतिशत, एफएमसीजी में 12 प्रतिशत और हेल्थकेयर में 12 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है।

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि फ्रेशर की भर्तियों में पूरे 2024 के दौरान नरमी देखी गई, लेकिन दिसंबर 2024 में इसमें 6 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया। इस दौरान फ्रेशर्स की भर्तियों में डिजाइन सेक्टर में 39 प्रतिशत, ब्यूटी और वेलनेस में 26 प्रतिशत और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 19 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है। रिपोर्ट में कहा गया कि शीर्ष मेट्रो शहरों में साल के अंत में भर्तियों में 10 प्रतिशत का उछाल देखा गया है।

रिपोर्ट में बताया गया कि दक्षिण भारत का प्रदर्शन दिसंबर 2024 में भी मजबूत रहा है और व्हाइट कॉलर नौकरियों को बढ़ाने में इसका बड़ा योगदान रहा है। चेन्नई और बेंगलुरु में भर्तियों में क्रमश: 35 प्रतिशत और 21 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। कोयम्बटूर में फ्रेशर्स की भर्तियों में 14 प्रतिशत और हैदराबाद में भर्तियों में 15 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। विदेशी बहुराष्ट्रीय कंपनियों (एमएनसी) द्वारा भर्तियों में 52 प्रतिशत की बढ़त हुई है।

नौकरीडॉटकॉम के चीफ बिजनेस ऑफिसर, पवन गोयल ने कहा कि भारत का जॉब मार्केट 2025 में जोश के साथ प्रवेश कर रहा है और यह एआई/एमएल (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस/मशीन लर्निंग) विकास और रचनात्मक क्षेत्रों द्वारा संचालित है। नए लोगों की भर्ती और सी-सूट भूमिकाओं में तेजी वृद्धि से पता चलता है कि हम अधिक गतिशील परिदृश्य में बदल रहे हैं। एफएमसीजी जैसे पारंपरिक क्षेत्र इस विकास को अपना रहे हैं, जिसमें रणनीतिक विशेषज्ञता के साथ नई प्रतिभाओं को जोड़ा जा रहा है।"

इनपुट-आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article