टेक एंड गैजेट्स

इंतजार खत्म, अब सीधे लैपटॉप से WhatsApp पर करें वीडियो कॉल, आ गया नया अपडेट

अब तक व्हाट्सऐप वेब पर केवल मैसेज भेजने और मीडिया शेयर करने की सुविधा थी। वॉयस और वीडियो कॉलिंग सिर्फ डेस्कटॉप ऐप्स तक ही सीमित थी। ऐसे में नया फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा, जो लिनक्स सिस्टम इस्तेमाल करते हैं या एप की बजाय ब्राउजर पर व्हाट्सऐप चलाना पसंद करते हैं।

Image

WhatsApp Web Introduces Support for Voice and Video Calls/Photo- Meta

यदि आप भी WhatsApp का इस्तेमाल डेस्कटॉप या लैपटॉप पर करते हैं और मीटिंग के लिए फोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। व्हाट्सऐप वेब यूजर्स के लिए मेटा ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है। व्हाट्सऐप ने ब्राउजर पर ही वॉयस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा देना शुरू कर दिया है। यह फीचर फिलहाल कुछ चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है, लेकिन आने वाले दिनों में इसे सभी के लिए जारी किया जाएगा।

अब ब्राउजर से ही कर सकेंगे कॉल

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सऐप वेब पर कॉलिंग फीचर का रोलआउइंतजार खत्म, अब सीधे लैपटॉप से WhatsApp पर कर सकेंगे वीडियो कॉल, आ गया नया अपडेटट शुरू हो चुका है। इस सुविधा पर करीब एक साल से काम चल रहा था। खास बात यह है कि अब यूजर्स को कॉल करने के लिए विंडोज या मैक के डेस्कटॉप ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होगी। सीधे ब्राउजर खोलकर ही कॉल की जा सकेगी। फिलहाल यह सुविधा केवल वन-टू-वन चैट तक सीमित है यानी ग्रुप वीडियो कॉल में यह काम नहीं करेगा।

कैसे करेगा काम नया कॉलिंग फीचर?

यूजर किसी भी चैट को खोलकर ऊपर दाईं ओर दिए गए कॉल बटन पर टैप करके वॉयस या वीडियो कॉल शुरू कर सकेंगे। यहां अब वीडियो कॉल का एक बयन नजर आ रहा है। यह फीचर व्हाट्सएप वेब बीटा प्रोग्राम से जुड़े कुछ यूजर्स को मिल रहा है और धीरे-धीरे इसका दायरा बढ़ाया जाएगा।

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन और स्क्रीन शेयरिंग सपोर्ट

व्हाट्सऐप वेब से की जाने वाली कॉल्स भी पूरी तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगी। ये कॉल्स उसी सिग्नल प्रोटोकॉल से सुरक्षित रहेंगी, जिसका इस्तेमाल व्हाट्सऐप 2016 से मैसेज, कॉल और स्टेटस के लिए करता आ रहा है। इसके अलावा, वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन शेयरिंग का विकल्प भी मिलेगा, जिससे यूज़र रियल टाइम में अपनी स्क्रीन दिखा सकेंगे।

अभी तक क्या थी दिक्कतें?

अब तक व्हाट्सऐप वेब पर केवल मैसेज भेजने और मीडिया शेयर करने की सुविधा थी। वॉयस और वीडियो कॉलिंग सिर्फ डेस्कटॉप ऐप्स तक ही सीमित थी। ऐसे में नया फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा, जो लिनक्स सिस्टम इस्तेमाल करते हैं या एप की बजाय ब्राउजर पर व्हाट्सऐप चलाना पसंद करते हैं।

व्हाट्सऐप में आने वाले हैं और नए फीचर

मेटा अपने इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में लगातार नए फीचर जोड़ने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी स्टेटस अपडेट के लिए Close Friends फीचर पर भी काम कर रही है। इसके साथ ही एक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान लाने की योजना है, जिसमें अतिरिक्त पर्सनलाइजेशन और प्रोडक्टिविटी से जुड़े फीचर शामिल हो सकते हैं।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article