‘यूजरनेम फीचर' मामले में व्हाट्सऐप, Telegram और अन्य प्लेटफॉर्म ने दिया सरकार के नोटिस का जवाब: आईटी सचिव कृष्णन

व्हाट्सऐप, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग ऐप को यूजरनेम फीचर को लेकर तलब किया था और जवाब मांगा था। अब इन कंपनियों ने सरकार के नोटिस का जवाब दिया है।

सूचना प्रौद्योगिकी सचिव एस. कृष्णन ने सोमवार को कहा कि व्हाट्सऐप समेत अन्य मंचों ने ’यूजरनेम फीचर’ पर भेजे गए नोटिस का जवाब दे दिया है। सरकार जवाब पर गौर करने के बाद इस मुद्दे पर अपना रुख बताएगी।

whatsapp telegram signal

‘यूजरनेम फीचर' मामले में व्हाट्सऐप, Telegram और अन्य प्लेटफॉर्म ने दिया सरकार के नोटिस का जवाब

सरकार के विवादित ’यूजरनेम फीचर’ पर नोटिस जारी किए जाने के बाद तीन मंच...व्हाट्सऐप, टेलीग्राम और सिग्नल नियामकीय जांच के दायरे में आ गए हैं। यह विशेषता असल में लोगों को अपना फोन नंबर साझा किए बिना संदेश भेजने, प्राप्त करने के मंच पर बातचीत करने की सुविधा देती है।

End of Feed