WhatsApp स्टेटस में आए धमाकेदार अपडेट, इस्तेमाल करने से मजा होगा डबल

व्हाट्सएप ने कई नए फीचर्स पेश किए हैं, जो आपके स्टेटस एक्सपीरियंस को बढ़ाने वाले हैं। इनमें कोलाज लेआउट, म्यूजिक स्टिकर, फोटो स्टिकर और 'Add Yours' जैसे इंटरएक्टिव ऑप्शन शामिल हैं। इन फीचर्स को धीरे-धीरे रोलआउट किया जाएगा। यानी आपको अब तक यह फीचर्स नहीं मिले हैं तो जल्द ही अपडेट मिल सकता है।

WhatsApp Status new features: मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने अपने स्टेटस सेक्शन को और आकर्षक बनाने के लिए चार बड़े फीचर्स लॉन्च किए हैं। इनमें कोलाज लेआउट, म्यूजिक स्टिकर, फोटो स्टिकर और 'Add Yours' जैसे इंटरएक्टिव ऑप्शन शामिल हैं। ये अपडेट धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचाए जाएंगे और स्टेटस शेयरिंग को इंस्टाग्राम जैसा विजुअल और मजेदार बना देंगे। चलिए जानते हैं इन फीचर्स के खासियत के बारे में...

WhatsApp

WhatsApp Status new features (Photo-istock)

1. कोलाज बनाने के लिए नया लेआउट फीचर

व्हाट्सएप का नया लेआउट ऑप्शन यूजर्स को एक साथ छह तक तस्वीरें चुनकर सीधे ऐप में कोलाज बनाने की सुविधा देता है। यह फीचर ट्रिप हाइलाइट्स, इवेंट की यादें या रोजमर्रा की तस्वीरें एक विजुअल स्टोरी के रूप में शेयर करने के लिए बेहतरीन है।

End of Feed