टेक एंड गैजेट्स

iPhone और Mac यूजर्स पर बड़ा खतरा, WhatsApp चलाते हैं तो तुरंत करें ये काम

WhatsApp Spyware Attack: नई रिपोर्ट में बताया गया है कि WhatsApp ने iOS और MacOS पर चलने वाले डिवाइस यूजर्स को इस अटैक को लेकर चेतावनी दी है। खास बात यह है कि इन स्पायवेयर हमलों के जरिए बिना किसी लिंक क्लिक किए या ऐप इंस्टॉल किए भी डिवाइस हैक किया जा सकता है।

Image

iPhone और Mac यूजर्स को सबसे बड़ा खतरा (फोटो क्रेडिट-iStock)

WhatsApp Spyware Attack: व्हाट्सएप पर एक बार फिर स्पायवेयर अटैक का खतरा मंडरा रहा है और इस बार निशाने पर iPhone और Mac यूजर्स हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 90 लोगों को टारगेट किया गया है, जिनमें पत्रकार और सिविल सोसाइटी के सदस्य शामिल हैं। यह अटैक इतना एडवांस्ड है कि बिना किसी चेतावनी के यूजर्स के डिवाइस और डेटा को हैक किया जा सकता है।

iPhone और Mac यूजर्स को सबसे बड़ा खतरा

नई रिपोर्ट में बताया गया है कि WhatsApp ने iOS और MacOS पर चलने वाले डिवाइस यूजर्स को इस अटैक को लेकर चेतावनी दी है। खास बात यह है कि इन स्पायवेयर हमलों के जरिए बिना किसी लिंक क्लिक किए या ऐप इंस्टॉल किए भी डिवाइस हैक किया जा सकता है। बस मैसेज रिसीव होते ही स्पायवेयर काम करना शुरू कर देता है।

‘Zero-Day’ हमलों पर Apple और WhatsApp की चिंता

Apple ने इसे “बेहद एडवांस्ड अटैक” बताया है, जो चुनिंदा लोगों को टारगेट करता है। हालांकि कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया कि इसके पीछे कौन है और इसका असली मकसद क्या है। दूसरी ओर, WhatsApp और Meta ने तुरंत कदम उठाते हुए प्रभावित लोगों को नोटिफिकेशन भेजा और उन्हें सावधान रहने की सलाह दी।

Pegasus जैसे स्पायवेयर से बढ़ रही साइबर जंग

एक्सपर्ट के मुताबिक, Pegasus जैसे स्पायवेयर अब साइबर युद्ध का नया हथियार बन चुके हैं। WhatsApp जैसा प्लेटफॉर्म, जिसका इस्तेमाल अरबों लोग करते हैं, ऐसे हमलों के लिए आसान निशाना बन रहा है। इन खतरों ने साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट की चिंता और बढ़ा दी है क्योंकि इसका असर सीधे हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों की प्राइवेसी और डेटा पर पड़ सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article