WhatsApp Secret Chat Features: व्हाट्सएप अब सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं, बल्कि प्राइवेसी का पावरहाउस बन चुका है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी पर्सनल या सीक्रेट चैट किसी को भी नजर न आए, यहां तक की आपकी गर्लफ्रेंड या परिवार को भी नहीं तो WhatsApp में ऐसे खास फीचर्स मौजूद हैं जो चैट को पूरी तरह लॉक और सुरक्षित रखते हैं। यहां हम व्हाट्सएप के इन्हीं फीचर्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके राज को राज बनाए रखेंगे।
1. चैट लॉक फीचर
व्हाट्सएप का चैट लॉक फीचर आपकी पर्सनल बातचीत को एक अलग फोल्डर में सुरक्षित रखता है। इसे खोलने के लिए आपको फोन का पासवर्ड, फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक का इस्तेमाल करना पड़ता है। इस तरह, कोई भी बिना आपकी अनुमति के चैट नहीं देख सकता।
2. Hide Locked Chats
यह एक और सबसे काम का फीचर है। इसमें आप लॉक चैट्स को हाइड भी कर सकते हैं यानी किसी को यह भी नहीं पता चलेगा कि आपने किन चैट्स को लॉक किया हुआ है। छिपी हुई चैट्स को देखने के लिए एक खास टेक्स्ट या सीक्रेट कोड की जरूरत होती है। इसके बिना कोई आपकी जानकारी नहीं देख सकेगा।
3. हाइड नोटिफिकेशन के साथ सीक्रेट अलर्ट
नोटिफिकेशन प्रिव्यू ऑफ करने से आपका मैसेज लॉक स्क्रीन पर नहीं दिखेगा। इस तरह, कोई भी आपका फोन देखकर चैट का कंटेंट नहीं पढ़ पाएगा। ये खासतौर पर तब काम आता है जब आप पब्लिक जगह पर होते हैं।
4. डिसअपीयरिंग मैसेज से चैट होगी ऑटो डिलीट
अगर आप चाहते हैं कि चैट का कोई सबूत न बचे, तो डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर ऑन करें। इसमें आपके भेजे गए मैसेज तय समय बाद अपने-आप डिलीट हो जाते हैं, जिससे पुरानी बातचीत हमेशा के लिए हट जाती है। आप चाहें तो 24 घंटे, 7 दिन या 30 दिन के बाद मैसेज को ऑटो डिलीट कर सकते हैं।
