WhatsApp Scam Alert: सिर्फ ‘NO’ लिखकर रिप्लाई करने से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट?

इस तरह के फ्रॉड में ठग सबसे पहले किसी अनजान या विदेशी नंबर से WhatsApp पर मैसेज भेजते हैं। मैसेज में लिखा होता है कि आपके बैंक अकाउंट से कुछ पैसे डेबिट यानी कट गए हैं। इसके बाद एक दूसरा मैसेज आता है, जिसमें कहा जाता है कि अगर आपने यह ट्रांजैक्शन नहीं किया है, तो ‘NO’ लिखकर रिप्लाई करें।

आज के समय में WhatsApp का इस्तेमाल लगभग हर कोई करता है। लोग इस पर मैसेज भेजने से लेकर फोटो, वीडियो और जरूरी डॉक्यूमेंट तक शेयर करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि WhatsApp पर आने वाला एक फर्जी मैसेज आपको भारी नुकसान पहुंचा सकता है? आमतौर पर लोगों को लगता है कि बैंक अकाउंट से पैसे निकालने के लिए ठगों को OTP बताना या किसी अनजान लिंक पर क्लिक करना जरूरी होता है। लेकिन हैदराबाद में सामने आए एक मामले ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

Scam

साइबर क्रिमिनल्स लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं।

हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार के मुताबिक, एक चार्टर्ड अकाउंटेंट WhatsApp पर आए फर्जी बैंक मैसेज के जाल में फंस गए और उनके बैंक अकाउंट से लाखों रुपये निकल गए। बताया गया कि पीड़ित ने न तो कोई OTP शेयर किया और न ही किसी लिंक पर क्लिक किया। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर WhatsApp पर सिर्फ ‘NO’ का जवाब देने से कोई कैसे ठगी का शिकार हो सकता है? आइए, इस पूरे मामले को आसान भाषा में समझते हैं।

End of Feed