WhatsApp में चैटिंग का मिलेगा अब असली मजा, मेटा ने रोलआउट किया नया धांसू फीचर

WhatsApp दुनियाभर में इस्तेमाल किए जाने वाला सबसे बड़ा इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। हर दिन करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। वॉट्सऐप की तरफ से अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर पेश कर दिया गया है जो कि चैटिंग का एक नया अनुभव देने वाला है।

WhatsApp new Feature: इंस्टेंट मैसेजिंग के लिए इस समय वॉट्सऐप का सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है। दुनियाभर में करीब 4 बिलियन से अधिक से लोग वॉट्सऐप का इस्तेमाल अपने फोन में करते हैं। वैसे तो वॉट्सऐप पर प्राइवेसी और सेफ्टी से रिलेटेड ढेरों फीचर्स मौजूद हैं लेकिन अपने यूजर्स को नया अनुभव देने के लिए कंपनी समय-समय पर नए फीचर्स लाती रहती है। इस बीच मेटा की तरफ से वॉट्सऐप पर एक नया फीचर रोलआउट किया गया है जो चैटिंग का नया एक्सपीरियंस देने वाला है। वॉट्सऐप ने अपने इस सबसे लेटेस्ट फीचर को Writing Help नाम दिया है।

WhatsApp (1)

वॉट्सऐप ने करोड़ों यूजर्स के लिए पेश किया नया फीचर।

आपको बता दें कि वॉट्सऐप का यह राइटिंग हेल्प फीचर मेटा एआई पर बेस्ड होगा। इसके नाम से ही आप समझ सकते हैं कि यह फीचर यूजर्स को लिखने में मदद करने वाला है। यह फीचर यूजर्स को मैसेज लिखते समय कई तरह के सुझाव देगा। इसकी मदद से लोग मैसेज लिखते समय अपनी बात की टोन और स्टाइल को बदल सकेंगे। इसकी मदद से आप अपनी बात को बेहद सरल तरीके से सामने वाले तक पहुंचा सकेंगे।

End of Feed