WhatsApp ने इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की कराई मौज, रोलआउट किया धमाकेदार फीचर

WhatsApp एक पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। दुनियाभर के करोड़ों मोबाइल यूजर्स इसका इस्तेमाल हर दिन करते हैं। कंपनी यूजर्स की सहूलियत के लिए नए-नए फीचर्स लाती रहती है। इस बीच मेटा के स्वामित्व वाले इस ऐप ने एक नया फीचर रोलआउट कर दिया है।

WhatsApp Update: वॉट्सऐप दुनियाभर में इस्तेमाल किए जाने वाला सबसे बड़ा इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। करीब 3.5 बिलियन से अधिक लोग अपने स्मार्टफोन में इस ऐप्लिकेशन को इस्तेमाल कर सकते हैं। आज के समय में लोगों से कनेक्ट रहने का यह एक प्रमुख जरिया बन चुका है। अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कंपनी नए-नए फीचर्स और अपडेट्स लाती रहती है। अब वॉट्सऐप ने एक नया फीचर पेश कर दिया है। इस नए फीचर का फायदा इंस्टाग्राम यूजर्स को मिलने वाला है।

WhatsApp (1)

वॉट्सऐप का नया फीचर करोड़ों यूजर्स को सहूलियत देगा। (फाइल फोटो)

मेटा के स्वामित्व वाले वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए नया फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को सीधे वॉट्सऐप प्रोफाइल पर जोड़ सकेंगे। वॉट्सऐप पिछले काफी दिनों से इस फीचर पर काम कर रहा है लेकिन अब इसे बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। आइए आपको इसकी डिटेल जानकारी देते हैं।

End of Feed