WhatsApp New Feature Update: WhatsApp मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप यूजर्स एक्सपीरियंस को अच्छा बनाने के लिए नए-नए फीचर पेश करता रहता है। ऐसे में उसने एक नया फीचर लाया है। ये नया फीचर फोटोज के असली या नकली का पता लगाने में मदद करेगा। यह फर्जी फोटोज को तुरंत पकड़ने में काम आएगा। दरअसल यूजर्स को ऐप पर Google Search का फीचर मिलेगा। Meta का ये ऐप यूजर्स को किसी के द्वारा भेजी गई इमेज को ऐप में ही सर्च करने में मदद करेगा।
WhatsApp ने अभी यह फीचर Beta वर्जन के लिए जारी किया है, जिसका एक्सेस कई बीटा यूजर्स को दिया है। ये जानकारी Wabetainfo ने दी है। Wabetainfo ने सभी टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसे स्टेबल वर्जन में जारी किया जाएगा।
WhatsApp के अपकमिंग फीचर का नाम Search Images On The Web
WhatsApp के अपकमिंग फीचर को ट्रैक करनी वाली वेबसाइट Wabetainfo के मुताबिक इस फीचर का नाम Search Images On The Web होगा। इस फीचर की मदद से यूजर्स रिसीव इमेज को डायरेक्ट ऐप से ही Google Search में जाकर सर्च कर सकेंगे और उस इमेज के फर्जी या असली होने का पता चल पाएगा।
WhatsApp का Search Images On The Web फीचर कैसे काम करेगा
Wabetainfo के मुताबिक इस फीचर की मदद से WhatsApp पर आने वाले इमेज को सीधे Google पर सर्च किया जा सकेगा। इसके लिए उस फोटो को चैट में खोलना होगा, उसके बाद टॉप राइट में दिए गए तीन डॉट पर क्लिक करना पड़ेगा। WhatsApp में नए विकल्प खुलेंगे, जिसमें Search on Web का विकल्प मिलेगा। जिसके बाद सर्च करने को कंफर्म किया जाएगा, उस पर क्लिक कर दें। ये जानकारी स्क्रीनशॉट्स में शेयर की है।
