Gmail में आया व्हाट्सऐप वाला फीचर, ई-मेल की सिक्योरिटी हुई टाइट

Google ने Gmail में End-to-End Encryption फीचर लॉन्च किया। अब स्मार्टफोन पर भी ईमेल होगा पूरी तरह सुरक्षित, जानें कैसे काम करेगा नया अपडेट।

टेक दिग्गज Google ने अपने ईमेल प्लेटफॉर्म Gmail में बड़ा सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है। अब कंपनी ने Gmail में End-to-End Encryption (E2EE) फीचर को Android और iOS स्मार्टफोन्स के लिए भी शुरू कर दिया है। इससे यूज़र्स के ईमेल पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित हो जाएंगे।

gmail

Gmail में End-to-End Encryption

अब बिना किसी एक्स्ट्रा ऐप के मिलेगा सिक्योरिटी फीचर

पहले इस तरह की सुरक्षा के लिए अलग ऐप या वेब पोर्टल का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब यूजर्स सीधे Gmail ऐप के अंदर ही एन्क्रिप्टेड ईमेल भेज और पढ़ सकेंगे। यह सुविधा खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो संवेदनशील जानकारी शेयर करते हैं।

End of Feed