टेक दिग्गज Google ने अपने ईमेल प्लेटफॉर्म Gmail में बड़ा सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है। अब कंपनी ने Gmail में End-to-End Encryption (E2EE) फीचर को Android और iOS स्मार्टफोन्स के लिए भी शुरू कर दिया है। इससे यूज़र्स के ईमेल पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित हो जाएंगे।
अब बिना किसी एक्स्ट्रा ऐप के मिलेगा सिक्योरिटी फीचर
पहले इस तरह की सुरक्षा के लिए अलग ऐप या वेब पोर्टल का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब यूजर्स सीधे Gmail ऐप के अंदर ही एन्क्रिप्टेड ईमेल भेज और पढ़ सकेंगे। यह सुविधा खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो संवेदनशील जानकारी शेयर करते हैं।
किसी भी ईमेल पर भेज सकेंगे एन्क्रिप्टेड मैसेज
Gmail का यह नया E2EE फीचर यूजर्स को किसी भी ईमेल एड्रेस पर एन्क्रिप्टेड मैसेज भेजने की अनुमति देता है। अगर सामने वाला व्यक्ति Gmail इस्तेमाल करता है, तो उसे यह मैसेज सामान्य ईमेल की तरह इनबॉक्स में मिलेगा।
बिना Gmail ऐप के भी पढ़ सकेंगे मैसेज
अगर रिसीवर के पास Gmail ऐप नहीं है, तब भी वह अपने डिवाइस के ब्राउजर के जरिए सुरक्षित तरीके से ईमेल पढ़ और उसका जवाब दे सकता है। इससे हर यूज़र को एक आसान और सुरक्षित अनुभव मिलता है, चाहे वह कोई भी डिवाइस या ईमेल सेवा इस्तेमाल कर रहा हो।
फिलहाल किन यूजर्स को मिलेगा फायदा?
यह फीचर फिलहाल कॉर्पोरेट यूज़र्स के लिए उपलब्ध है, खासतौर पर उन लोगों के लिए जो Enterprise Plus या Assured Controls प्लान का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस सुविधा को चालू करने के लिए एडमिन को Admin Console में जाकर सेटिंग्स सक्षम करनी होंगी।
Google का नया AI ऐप भी लॉन्च
इसी के साथ Google ने iPhone यूजर्स के लिए एक नया AI ऐप भी लॉन्च किया है, जिसका नाम AI Edge Eloquent है। यह एक स्पीच-टू-टेक्स्ट ऐप है, जो बिना इंटरनेट के भी काम कर सकता है।
ऑफलाइन भी करेगा काम, डेटा रहेगा सुरक्षित
इस ऐप की खास बात यह है कि यह ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग पर काम करता है, यानी आपकी आवाज और टेक्स्ट आपके फोन में ही सुरक्षित रहते हैं। हालांकि, कुछ एडवांस फीचर्स के लिए डेटा सर्वर पर भेजा जा सकता है।
क्यों खास है ये अपडेट?
Gmail में आया यह नया E2EE फीचर यूजर्स को अधिक प्राइवेसी और सुरक्षा देता है। वहीं AI Edge Eloquent ऐप दिखाता है कि Google लगातार AI और डेटा सिक्योरिटी को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है।
