करोड़ों iPhone यूजर्स के लिए अच्छी खबर, WhatsApp में आया नया फीचर

WhatsApp ने आईफोन यूजर्स की मौज करा दी है। कंपनी ने अब एक नया धमाकेदार एआई फीचर पेश कर दिया है। WhatsApp का यह नया फीचर यूजर्स को चैटिंग का एक नय एक्सपीरियंस देने वाला है। अब यूजर्स आसानी से किसी भी सवाल का जवाब पा सकेंगे।

अगर आपके पास आईफोन है तो आपके लिए अच्छी खबर है। वॉट्सऐप एक पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। दुनियाभर में करीब 3.5 बिलियन से अधिक लोग इसे इस्तेमाल करते हैं। अपने यूजर्स की सहूलियत और सुविधा के लिए कंपनी समय समय पर नए फीचर्स और अपडेट पेश करती रहती है। अब आईफोन यूजर्स को वॉट्सऐप पर एक नया एआई फीचर मिलने वाला है। यह फीचर करोड़ों यूजर्स को चैटिंग का एक नया अनुभव देने वाला है।

WHatsapp iPhone

आईफोन यूजर्स के लिए वॉट्सऐप ने लॉन्च किया नया फीचर।

आईफोन यूजर्स को दिए गए नए एआई फीचर में यूजर्स को अब डेडिकेटेड सपोर्ट चैट मिलेगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को अब सवालों के जवाब एआई की मदद से मिलेंगे। अब यूजर्स को किसी सवाल का जवाब तलाशन के लिए अलग से हेल्प नहीं लेनी पड़ेगी।

End of Feed