टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp में चैटिंग करने का मिलेगा नया एक्सपीरियंस, इन यूजर्स के लिए आ रहा कमाल का फीचर

WhatsApp अपने यूजर्स की सुविधा के लिए नए-नए फीचर्स और अपडेट्स लाता रहता है। पिछले कुछ महीनों में वॉट्सऐप ने सारे धमाकेदार फीचर्स लॉन्च किए हैं। अब कंपनी ने एक ऐसा फीचर पेश किया है जो जिसने आईफोन यूजर्स का काम आसान कर दिया है।

Image

वॉट्सऐप लगातार अपने प्लेटफॉर्म में नए-नए फीचर्स जोड़ रहा है।

WhatsApp New Features: पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप अपने करोड़ों यूजर्स के लिए आए दिन नए नए फीचर्स लाता रहता है। दुनियाभर में करीब 4 बिलियन से अधिक लोग वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। यूजर्स की सहूलियत के लिए वॉट्सऐप नए-नए अपडेट्स लाता है। इस बीच कंपनी अपने iOS यूजर्स यानी आईफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक धमाकेदार फीचर लाने की तैयारी कर रही है। वॉट्सऐप का नया फीचर iOS यूजर्स को चैटिंग का एक नया एक्सपीरियंस देने वाला है।

दरअसल वॉट्सऐप इस समय iOS डिवाइस इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। अपकमिंग फीचर की मदद से यूजर्स एक साथ कई मैसेज चुनकर उन्हें आसानी से कॉपी कर पाएंगे। अब वॉट्सऐप की तरफ से अपने बीटा वर्जन में आईओएस यूजर्स के लिए एक नया ऑप्शन दे दिया गया है जिससे यूजर्स के लिए यह काम आसान हो गया है।

WABetaInfo ने दी जानकारी

आपको बता दें कि एंड्रॉयड यूजर्स किसी भी मैसेज में लॉन्ग प्रेस करक किसी भी मैसेज को सेलेक्ट करके एक साथ कई सारे मैसेज को चुन सकते हैं। हालांकि यह काम आईफोन में थोड़ा मुश्किल भरा था। नया फीचर आईफोन यूजर्स को बड़ी राहत देने वाला है। वॉट्सऐप के इस नए फीचर की जानकारी पॉपुलर वेबसाइट WABetaInfo की तरफ से दी गई। इसके मुताबिक WhatsApp बीटा वर्जन 25.22.10.77 में “Select Multiple” फीचर को स्पॉट किया गया है।

अब जब भी आईओएस यूजर्स वॉट्सऐप पर किसी भी मैसेज को सेलेक्ट करेंगे तो उन्हें यह ऑप्शन दिखाई देगा। इसके बाद यूजर्स अलग-अलग कई सारे मैसेज को सेलेक्ट कर पाएंगे। इसके बाद नीचे साइड पर दिए गए फॉवर्ड, डिलीट और शेय बटन से इन्हें फॉरवर्ड, डिलीट या फिर शेयर कर पाएंगे। यह फीचर उन यूजर्स को राहत देगा जिन्हें मैसेज कॉपी करने की जरूरत पड़ती है।

वॉट्सऐप प्लेटफॉर्म को कर रहा है अपग्रेड

आपको बा दें कि वॉट्सऐप यूजर्स की सहूलियत के लिए तेजी से अपने प्लेटफॉर्म को अपग्रेड कर रहा है। वैसे तो कंपनी ग्राहकों को पहले से ही कई सारे तगड़े फीचर्स देती है लेकिन इसमें कई नए फीचर्स आने वाले हैं। हाल ही में कंपनी ने यूजर्स के लिए कॉल को शेड्यूल करने का फीचर पेश किया था और अब बहुत जल्द यूजर्स को वॉइसमेल का भी फीचर मिलने वाला है। वॉइसमेल का फीचर तब काम आएगा जब यूजर्स किसी को कॉल करे और उसका जवाब न मिले।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article