ऑनलाइन फ्रॉड होने पर सबसे पहले क्या करें? पैसे मिल जाएंगे वापस!

Online Fraud: किसी भी तरह के फ्रॉड होने पर लोग तुरंत घबरा जाते हैं, जबकि वह समय एक्शन लेने के लिए सबसे कीमत होता है, क्योंकि डिजिटल फ्रॉड होने के 2 घंटे के अंदर की गई शिकायत मायने रखती है।

डिजिटल दौर में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कभी फर्जी लिंक, तो कभी OTP और UPI स्कैम के जरिए साइबर अपराधी लोगों के बैंक खाते खाली कर देते हैं। डिजिटल अरेस्ट के मामले तो आम हो गए हैं। कई लोग फ्रॉड होने के बाद घबरा जाते हैं और सही समय पर जरूरी कदम नहीं उठा पाते, लेकिन यदि तुरंत कार्रवाई की जाए, तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Scam Hone Par Kya Karen

ऑनलाइन फ्रॉड होने पर सबसे पहले क्या करें? पैसे मिल जाएंगे वापस!

सबसे पहले बैंक को करें सूचना

अगर आपके खाते से गलत ट्रांजैक्शन हो गया है या स्कैम के शिकार हो गए तो तुरंत अपने बैंक की हेल्पलाइन पर कॉल करें। बैंक को फ्रॉड की जानकारी देकर कार्ड, UPI या नेट बैंकिंग को तुरंत ब्लॉक करवाएं। जितनी जल्दी शिकायत दर्ज होगी, पैसे वापस मिलने की संभावना उतनी ज्यादा रहती है।

End of Feed