WhatsApp, Telegram और Instagram हैक होने पर क्या करें?

WhatsApp, Telegram और Instagram का आज के समय में हैक होना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन हैक जाने पर क्या करना चाहिए, यह जानना बहुत जरूरी है। आइए इसे विस्तार से समझते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  1. सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने का बड़ा कारण कमजोर पासवर्ड और फर्जी लिंक पर क्लिक करना होता है।
  2. किसी भी अनजान लिंक, फाइल या मैसेज में दिए गए OTP या पासवर्ड को साझा न करें।
  3. एक ही पासवर्ड कई अकाउंट में इस्तेमाल करने से भी बचना चाहिए।

आज के समय में सोशल मीडिया अकाउंट सिर्फ चैटिंग या फोटो शेयर करने का माध्यम नहीं रह गया है। WhatsApp, Telegram और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म पर लोगों की निजी बातचीत, फोटो, वीडियो और कई जरूरी जानकारियां मौजूद होती हैं। अगर इनमें से कोई अकाउंट हैक हो जाए तो निजी डेटा चोरी होने के साथ-साथ ठगी का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में तुरंत सही कदम उठाना बेहद जरूरी है।

WhatsApp, Telegram और Instagram

सबसे पहले पहचानें कि अकाउंट हैक हुआ है या नहीं

कई बार यूजर को देर से पता चलता है कि उसका सोशल मीडिया अकाउंट किसी और के हाथ में चला गया है। बिना आपकी जानकारी के मैसेज भेजे जाना, प्रोफाइल में बदलाव, अनजान डिवाइस से लॉगिन अलर्ट आना या पासवर्ड बदल जाना। अगर ऐसा कुछ दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपका अकाउंट हैक हो चुका है। तुरंत अकाउंट को सुरक्षित करने की प्रक्रिया शुरू करें।

End of Feed