बारकोड और QR कोड में क्या अंतर है? दोनों कैसे काम करते हैं और कहां-कहां होता है इस्तेमाल?

बारकोड और QR कोड दोनों ही डेटा स्टोर करने की तकनीक हैं, लेकिन दोनों का उद्देश्य अलग-अलग है। बारकोड जहां रिटेल और इन्वेंट्री मैनेजमेंट का अहम हिस्सा है, वहीं QR कोड डिजिटल इंडिया, कैशलेस पेमेंट और ऑनलाइन सेवाओं की पहचान बन चुका है।

आज के डिजिटल दौर में आपने किसी दुकान, सुपरमार्केट, अस्पताल, रेलवे स्टेशन या ऑनलाइन पेमेंट के दौरान बारकोड (Barcode) और QR कोड (QR Code) जरूर देखा होगा। नाम से ये दोनों एक जैसे लग सकते हैं, लेकिन इनकी तकनीक, क्षमता और उपयोग पूरी तरह अलग हैं। जहां बारकोड का इस्तेमाल दशकों से प्रोडक्ट की पहचान के लिए किया जा रहा है, वहीं QR कोड ने डिजिटल पेमेंट, टिकटिंग और जानकारी साझा करने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया है। आइए जानते हैं कि दोनों में क्या अंतर है और इनका इस्तेमाल कहां-कहां होता है।

barcode and a QR code

बारकोड और QR कोड में क्या अंतर है?

क्या होता है बारकोड?

बारकोड काली और सफेद सीधी रेखाओं (Lines) का एक पैटर्न होता है, जिसमें किसी उत्पाद से जुड़ी जानकारी को मशीन द्वारा पढ़े जाने योग्य तरीके से स्टोर किया जाता है। इसे स्कैन करने के लिए विशेष बारकोड स्कैनर का इस्तेमाल किया जाता है। बारकोड मुख्य रूप से किसी प्रोडक्ट का सीरियल नंबर, प्रोडक्ट आईडी या इन्वेंट्री नंबर जैसी सीमित जानकारी ही स्टोर करता है। इसलिए इसका उपयोग सबसे अधिक रिटेल स्टोर, सुपरमार्केट और वेयरहाउस में किया जाता है।

End of Feed