टेक एंड गैजेट्स

लॉन्च हुआ सिर्फ 44 रुपये का प्लान, JioHotstar तो मिलेगा ही, साथ में डेटा भी

IPL के सीजन में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन कौन नहीं चाहता है। भारत में गली-गली में, घर-घर में क्रिकेट के दीवाने मिल जाएंगे। ऐसे में JioHotstar उनका फेवरेट ओटीटी बन जाता है।

Image

लॉन्च हुआ सिर्फ 44 रुपये का प्लान, JioHotstar तो मिलेगा ही, साथ में डेटा भी

यदि आप भी बहुत ही कम कीमत में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन चाहते हैं और साथ में डेटा भी चाहते हैं तो देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea (Vi) ने आपके लिए 44 रुपये का एक खास प्रीपेड प्लान पेश कर दिया है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए तोहफा साबित हो सकता है जो कम कीमत में JioHotstar का एक्सेस चाहते हैं। खास तौर पर नए टीवी शो, धुरंधर 2 और IPL 2026 फाइनल जैसे कंटेंट देखने के इच्छुक यूजर्स इस प्लान का लाभ उठा सकते हैं।

डेटा वाउचर है यह प्लान, नहीं मिलेगी सर्विस वैलिडिटी

Vodafone Idea का 44 रुपये वाला प्लान एक डेटा वाउचर है। इसमें ग्राहकों को 1GB डेटा दिया जाता है, लेकिन इसके साथ कोई सर्विस वैलिडिटी नहीं मिलती यानी यह प्लान केवल डेटा और OTT बेनिफिट के लिए है। इसके अलावा इसमें आउटगोइंग SMS की सुविधा भी शामिल नहीं है।

28 दिनों के लिए मिलेगा JioHotstar Mobile एक्सेस

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन है। Vodafone Idea अपने ग्राहकों को 44 रुपये के रिचार्ज पर 28 दिनों के लिए JioHotstar Mobile का मुफ्त एक्सेस दे रही है। ऐसे में कम खर्च में OTT कंटेंट देखने के इच्छुक यूजर्स के लिए यह एक किफायती विकल्प बन सकता है।

रिचार्ज वाले दिन ही खत्म हो जाएगा 1GB डेटा

प्लान के साथ मिलने वाला 1GB डेटा रिचार्ज वाले दिन रात 11:59 बजे तक ही वैध रहेगा। यानी डेटा की वैधता केवल उसी दिन तक सीमित है। इसलिए यह प्लान मुख्य रूप से JioHotstar सब्सक्रिप्शन लेने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

सीधे भी खरीद सकते हैं JioHotstar का प्लान

जो यूजर्स केवल JioHotstar का सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं, वे इसे सीधे प्लेटफॉर्म से भी खरीद सकते हैं। JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन तीन महीने के लिए 149 रुपये में उपलब्ध है। वहीं Vodafone Idea का 44 रुपये वाला प्लान OTT एक्सेस के साथ 1GB डेटा भी प्रदान करता है।

Airtel और Jio भी दे रहे हैं ऐसे ऑफर

JioHotstar के साथ डेटा बंडल प्लान केवल Vodafone Idea ही नहीं, बल्कि Bharti Airtel और Reliance Jio भी उपलब्ध करा रहे हैं। खास बात यह है कि Reliance Jio अपने 349 रुपये या उससे अधिक कीमत वाले अधिकांश प्रीपेड प्लान्स के साथ JioHotstar Mobile और TV एक्सेस भी दे रहा है। ऐसे में OTT कंटेंट देखने वाले यूजर्स के पास कई विकल्प मौजूद हैं।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article