Vi का शानदार ऑफर, 150 रुपये से कम में भी मिलेगा 28GB डाटा

Vodafone Idea लगातार अपने 4G नेटवर्क को बेहतर बनाने पर काम कर रही है, ऐसे में यह प्लान उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है जो Vi के 4G नेटवर्क पर अधिक डाटा का इस्तेमाल करना चाहते हैं।

यदि आप भी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के ग्राहक हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी VI ने एक ऐसा प्लान पेश किया है जो अन्य कंपनियों के लिए मुसीबत बन सकता है। VI ने एक सस्ता प्लान लॉन्च किया है जिसमें 28 जीबी डाटा मिल रहा है यानी हर एक जीबी डाटा की कीमत 5.17 रुपये है। VI का यह प्लान देश के सभी सर्किल के लिए है। आइए इस प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं...

Vodafone Idea is Offering 28GB for Rs 145

Vodafone Idea का 145 रुपये वाला प्लान

Vodafone Idea का यह एक प्री-पेड प्लान है जो कि 28 जीबी डाटा के साथ आता है और यह लमसम डाटा नहीं है, बल्कि हर रोज आपको 1GB डाटा मिलेगा यानी 28 दिनों में 28 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि यह कोई वैलेडिटी प्लान नहीं, बल्कि डाटा पैक है यानी यह किसी प्लान के साथ काम करेगा ना कि इसमें कोई वैलेडिटी मिलेगी।

End of Feed