अगर आप वीवो के फैंस हैं और एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो अपने करोड़ों फैंस के लिए एक बड़ी तैयारी कर रही है। वीवो जल्द ही ग्लोबल मार्केट में दो धमाकेदार स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है जिसमें Vivo Y500 और Vivo V70 Lite 4G शामिल होंगे। वीवो के दोनों ही फोन्स को Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है। सर्टिफिकेशन वेबसाइट में लिस्टिंग से दोनों ही स्मार्टफोन्स की कई सारी डिटेल्स लॉन्च से पहले ही सामने आ गई हैं।
Bluetooth SIG डेटाबेस से मिली जानकारी के मुताबिक वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo Y500 को तीन मॉडल नंबरों के साथ स्पॉट किया गया है जिसमें V2627, V2634 और V2635 शामिल हैं। वीवो के इस फोन की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Vivo Y500 5G से अलग मॉडल हो सकता है।
वहीं V2604 मॉडल नंबर को स्मार्टफोन Vivo V70 Lite 4G नाम के साथ डेटाबेस पर देखा गया है। लीक्स की मानें तो आने वाले दोनों ही स्मार्टफोन में आपको डेली रूटीन वर्क और मल्टी टास्किंग के लिए कई शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं। दोनों ही स्मार्टफोन्स दमदार कैमरा सेंसर और साथ ही बड़ी बैटरी सपोर्ट के साथ दस्तक दे सकते हैं।
स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी का सपोर्ट
लीक्स की मानें तो दोनों ही स्मार्टफोन्स में आपको बड़ी बैटरी का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही फास्ट चार्जिंग के लिए इसमें आपको 45W तक की फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। Vivo V70 Lite 4G फोन के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वैरियंट के साथ दस्तक दे सकता है। आपको इस स्मार्टफोन में 7,920mAh तक की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है।
अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें आपको कम कीमत में दमदार फीचर्स मिलें तो आप इन स्मार्टफोन के लिए इंतजार कर रहे हैं। फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। कंपनी इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दे सकती है। इसके अलावा आपको सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल तक का कैमरा दिया जा सकता है।
