यदि आप भी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के ग्राहक हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी VI ने एक ऐसा प्लान पेश किया है जो अन्य कंपनियों के लिए मुसीबत बन सकता है। VI ने एक सस्ता प्लान लॉन्च किया है जिसमें 28 जीबी डाटा मिल रहा है यानी हर एक जीबी डाटा की कीमत 5.17 रुपये है। VI का यह प्लान देश के सभी सर्किल के लिए है। आइए इस प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं...
Vodafone Idea का 145 रुपये वाला प्लान
Vodafone Idea का यह एक प्री-पेड प्लान है जो कि 28 जीबी डाटा के साथ आता है और यह लमसम डाटा नहीं है, बल्कि हर रोज आपको 1GB डाटा मिलेगा यानी 28 दिनों में 28 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि यह कोई वैलेडिटी प्लान नहीं, बल्कि डाटा पैक है यानी यह किसी प्लान के साथ काम करेगा ना कि इसमें कोई वैलेडिटी मिलेगी।
Vi का 208 रुपये वाला प्लान: 30 दिनों तक रोज 1.5GB डेटा
अगर आप ज्यादा डाटा इस्तेमाल करते हैं, तो Vodafone Idea का 208 रुपये वाला प्रीपेड प्लान आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह एक डाटा टॉप-अप प्लान है, जिसमें आपको 30 दिनों की वैधता के साथ रोजाना 1.5GB डाटा मिलता है।
145 रुपये वाले प्लान से मिलता है ज्यादा डाटा
Vi के 208 रुपये वाले प्लान में 145 रुपये के प्लान की तुलना में प्रतिदिन 500MB अतिरिक्त डाटा दिया जाता है। 30 दिनों की वैधता के दौरान यूजर्स को कुल 45GB डाटा मिलता है, जिससे यह अधिक डाटा की जरूरत वाले ग्राहकों के लिए उपयोगी बन जाता है।
प्रति GB डाटा की लागत करीब 4.62 रुपये
इस प्लान में मिलने वाले कुल डाटा को देखते हुए प्रति GB डेटा की औसत लागत लगभग 4.62 रुपये पड़ती है, हालांकि यह केवल डाटा टॉप-अप प्लान है और इसके साथ किसी प्रकार की सर्विस वैधता नहीं मिलती है। कंपनी का कहना है कि यह प्लान देशभर में उपलब्ध है।
