टेक एंड गैजेट्स

VI Annual Recharge Plans: वोडाफोन-आइडिया ने लॉन्च की सालाना रिचार्ज स्कीम, मिलेगा अनलिमिटेड डेटा, जानें टाइमिंग

Vodafone Idea Annual Recharge Plans: दूरसंचार कंपनी वोडाफोन-आइडिया (VI) ने मोबाइल फोन के लिए सालाना रिचार्ज योजना लॉन्च की है। ये प्लान साल भर रोजाना देर रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड डेटा उपयोग की पेशकश करेंगे

Image

वोडाफोन-आइडिया ने लॉन्च किया नया रिचार्ज प्लान

Photo : iStock

Vodafone Idea Annual Recharge Plans: घाटे में चल रही प्राइवेट दूरसंचार कंपनी वोडाफोन-आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) ने प्रतिस्पर्धा में बने रहने के प्रयास के तहत मोबाइल फोन के लिए सालाना रिचार्ज योजना शुरू की है। इसके तहत उपयोगकर्ताओं को मध्यरात्रि से दोपहर तक असीमित डेटा की पेशकश की गयी है।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि उसने 3,599 रुपये, 3,699 रुपये और 3,799 रुपये की कीमत वाले प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। ये प्लान साल भर रोजाना देर रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक असीमित डेटा उपयोग की पेशकश करेंगे और यह उच्च गति पर दैनिक डेटा उपयोग सीमा के अतिरिक्त होगा।

वीआई ने कहा कि वोडाफोन के वार्षिक रीचार्ज प्लान में तड़के 12 बजे (मध्यरात्रि) से दोपहर 12 बजे तक आधे दिन के लिए असीमित डेटा मिलता है, साथ ही दिन के बचे हुए 12 घंटों के लिए दो जीबी दैनिक डेटा कोटा भी मिलता है। इतना ही नहीं, वीआई सुपरहीरो पैक में वीकेंड डेटा रोलओवर की सुविधा भी मिलती है, जो उपभोक्ता को सप्ताह के दिनों में इस्तेमाल न किए गए डेटा को आगे ले जाने और सप्ताहांत में इस्तेमाल करने की सुविधा देता है।

नए रीचार्ज प्लान, वी सुपरहीरो प्रीपेड पैक फिलहाल महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, पंजाब और हरियाणा में उपलब्ध हैं। वीआई की प्रतिद्वंद्वी जियो और भारती एयरटेल अपने 4जी ग्राहकों को असीमित 5जी डेटा इस्तेमाल की पेशकश कर रही हैं। कर्ज में डूबी यह कंपनी पूरे देश में 4जी सेवा दे रही है और अभी तक पूरी तरह से 5जी सेवाएं शुरू नहीं कर पाई है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article