Vodafone Idea 5G: वोडाफोन आइडिया (Vi) ने आधिकारिक तौर पर भारत में अपनी 5G सर्विस को रोलआउट कर दिया है। हालांकि, इस सुविधा को भारत के कम ही शहरों में शुरू किया गया है। वीआई ने देश भर के 17 टेलीकॉम सर्किलों में 5G को रोलआउट किया है। बता दें कि अब तक भारत में दो ही टेलीकॉम कंपनियां जियो और एयरटेल 5G सर्विस दे रही थी। वोडाफोन इस लिस्ट में शामिल होने वाली तीसरी कंपनी बन गई है।
Vodafone Idea 5G
17 शहरों में शुरू हुई VI 5G सर्विस
टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के अनुसार, वोडाफोन आइडिया (Vi) ने भारत ने बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, मुंबई और नई दिल्ली सहित देश भर के 17 सर्किलों में 5G कमर्शियर ऑपरेशन शुरू किया है। वर्तमान लॉन्च को "छोटे पैमाने" पर कहा जा रहा है। यानी कम ही यूजर्स के लिए इस सर्विस को शूरू किया गया है। क्योंकि नेटवर्क इन 17 शहरों में विशिष्ट स्थानों पर उपलब्ध है।
Vi प्रवक्ता ने कहा, "हमने MRO दिशा-निर्देशों के अनुसार 5G सेवाओं को सफलतापूर्वक शुरू किया है। सभी यूजर्स के लिए पूर्ण पैमाने पर लॉन्च हमारे रोडमैप का हिस्सा है, और हम उचित समय पर अधिक विवरण साझा करेंगे।"
एयरटेल-जियो के 2 साल बाद लॉन्च हुआ VI 5G
एयरटेल और जियो ने 2022 में नीलामी के तुरंत बाद अपने 5G नेटवर्क शुरू कर दिए थे, लेकिन वीआई का 5G सेक्टर में प्रवेश बहुत बाद में हुआ। वीआई 5जी को प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध किया गया है। कंपनी ने 3.3GHz और 26GHz (mmWave) स्पेक्ट्रम पर 5जी को तैनात किया है।
कहां-कहां मिलेगा VI 5G
- राजस्थान-जयपुर- गैलेक्सी सिनेमा के पास, मानसरोवर औद्योगिक क्षेत्र, रीको
- हरयाणा-करनाल-एचएसआईआईडीसी, औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर-3
- पश्चिम बंगाल-कोलकाता-सेक्टर वी, साल्ट लेक
- केरल-थ्रिक्काकरा-Kakkanad
- उत्तर प्रदेश (पूर्व)-लखनऊ-विभूति खंड, गोमतीनगर
- उत्तर प्रदेश (पश्चिम)-आगरा-जेपी होटल के पास, फतेहबाद रोड
- मध्य प्रदेश-इंदौर-इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स, परदेशीपुरा
- गुजरात-अहमदाबाद-दिव्य भास्कर के पास, कॉर्पोरेट रोड, मकरबा, प्रह्लादनगर
- आंध्र प्रदेश-हैदराबाद-आइदा उपल, रंगा रेड्डी
- पश्चिम बंगाल-सिलीगुड़ी-सिटी प्लाजा सेवोक रोड
- बिहार-पटना-अनीशाबाद गोलम्बर
- महाराष्ट्र-मुंबई-वर्ली, मरोल अंधेरी ईस्ट
- कर्नाटक-बेंगलुरु-डेयरी सर्किल
- पंजाब-जालंधर-कोट कलां
- तमिलनाडु-चेन्नई-पेरुंगुडी, नेसापक्कम
- महाराष्ट्र-पुणे-शिवाजी नगर
- दिल्ली-दिल्ली-ओखला औद्योगिक क्षेत्र (चरण 2, इंडिया गेट, प्रगति मैदान)
