Vivo फैंस के लिए ला रहा है दो धमाकेदार स्मार्टफोन्स, ग्लोबल लॉन्च आया करीब

V2604 मॉडल नंबर को स्मार्टफोन Vivo V70 Lite 4G नाम के साथ डेटाबेस पर देखा गया है। लीक्स की मानें तो आने वाले दोनों ही स्मार्टफोन में आपको डेली रूटीन वर्क और मल्टी टास्किंग के लिए कई शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं।

अगर आप वीवो के फैंस हैं और एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो अपने करोड़ों फैंस के लिए एक बड़ी तैयारी कर रही है। वीवो जल्द ही ग्लोबल मार्केट में दो धमाकेदार स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है जिसमें Vivo Y500 और Vivo V70 Lite 4G शामिल होंगे। वीवो के दोनों ही फोन्स को Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है। सर्टिफिकेशन वेबसाइट में लिस्टिंग से दोनों ही स्मार्टफोन्स की कई सारी डिटेल्स लॉन्च से पहले ही सामने आ गई हैं।

Vivo (11)

वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन में आपको दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं।(फोटो क्रेडिट-Digit)

Bluetooth SIG डेटाबेस से मिली जानकारी के मुताबिक वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo Y500 को तीन मॉडल नंबरों के साथ स्पॉट किया गया है जिसमें V2627, V2634 और V2635 शामिल हैं। वीवो के इस फोन की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Vivo Y500 5G से अलग मॉडल हो सकता है।

End of Feed