Vivo Y19 5G Launched: 10499 रुपये में वीवो लाया धांसू स्मार्टफोन, स्टाइलिश डिजाइन के साथ मिलेगा दमदार कैमरा

Vivo Y19 5G Launched, Price in India: फोन में एआई पावर्ड वाला 13 MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ AI फीचर, नाइट मोड, पोर्ट्रेट और प्रो मोड जैसे फीचर्स हैं। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.74 इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले मिलता है।

Vivo Y19 5G Launched, Price in India: वीवो में गुरुवार को भारत में अपना नया 5G फोन Vivo Y19 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 5500 mAh ब्लूवोल्ट बैटरी और AI-पावर्ड कैमरा फीचर्स के साथ पेश किया है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग और 6GB तक रैम के साथ 128GB जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

Vivo Y19 5G

Vivo Y19 5G

Vivo Y19 5G Price in India: कीमत

वीवो Y19 5G की कीमत 4GB + 64GB वैरिएंट के लिए 10,499 रुपये, 4GB + 128GB वैरिएंट के लिए 11,499 रुपये और 6GB + 128GB वैरिएंट के लिए 12,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है। कंपनी 6 जीबी + 128 जीबी वैरिएंट के लिए 3 महीने की नो-कॉस्ट EMI के साथ जीरो डाउन पेमेंट का ऑफर भी दे रही है।

End of Feed