Amazon Kindle Paperwhite: अमेजन ने भारत में अपने नए Kindle Paperwhite को लॉन्च कर दिया है। नया किंडल डिवाइस 7 इंच की बड़ी ई-इंक स्क्रीन, डुअल-कोर प्रोसेसर और तीन महीने (12 सप्ताह) की बैटरी लाइफ के साथ आता है।
Amazon Kindle Paperwhite: कितनी है कीमत
नए किंडल पेपरवाइट को सिंगल ब्लैक कलर में सकता है। भारत में इसकी कीमत 16,999 रुपये है। ग्राहक ई-बुक रीडर के लिए ब्लैक मरीन ग्रीन और ट्यूलिप पिंक कलर और 1,999 रुपये की कीमत पर केस भी खरीद सकते हैं। इसे अमेजन इंडिया की वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।
Amazon Kindle Paperwhite Specifications: क्या है खासियत
नया किंडल डिवाइस परफॉर्मेंस में सुधार के अलावा, बाकी अन्य मामले में क्लासिक किंडल जैसा ही है। यह एक पेपरवाइट वैरिएंट है, इसका डिस्प्ले 300 पीपीआई रिजॉल्यूशन के साथ आता है। किंडल पेपरवाइट 7 इंच के ई-इंक डिस्प्ले से लैस है जिसमें 12 सफेद एलईडी और 13 एम्बर एलईडी हैं। कंपनी का कहना है कि इसमें बेहतर कंट्रास्ट रेशियो देने के लिए एक नया ऑक्साइड थिन-फिल्म ट्रांजिस्टर है।
अमेजन डिवाइसेज इंडिया के निदेशक और कंट्री मैनेजर दिलीप आर. एस. ने कहा, "किंडल पेपरव्हाइट वर्षों से पाठकों के बीच एक लोकप्रिय विकल्प रहा है, और हम एडवांस सुविधाओं के साथ बिल्कुल नए किंडल पेपरव्हाइट को लॉन्च करने के लिए उत्साहित हैं, जिसे हमारे ग्राहक महत्व देंगे।"
कंपनी के अनुसार, ई-बुक रीडर एक नए डुअल-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिससे 25 प्रतिशत फास्ट पेज टर्न और बेहतर कीवर्ड-टच रिस्पॉन्स मिलता है। Amazon ने Kindle Paperwhite को 16GB ऑनबोर्ड स्टोरेज से लैस किया है। यूजर्स अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से लाइट और डार्क मोड के बीच भी स्विच कर सकते हैं, जैसे कि सीधी धूप में या कम रोशनी में।
बैटरी क्षमता की बात करें तो अमेजन का कहना है कि इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर तीन महीने (या 12 सप्ताह) तक चल सकती है। इसके साथ चार्जिंग के लिए USB टाइप-C पोर्ट मिलता है। किंडल पेपरवाइट का दावा है कि यह वाटरप्रूफ डिजाइन वाला है।
