Vivo Y19 5G Launched, Price in India: वीवो में गुरुवार को भारत में अपना नया 5G फोन Vivo Y19 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 5500 mAh ब्लूवोल्ट बैटरी और AI-पावर्ड कैमरा फीचर्स के साथ पेश किया है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग और 6GB तक रैम के साथ 128GB जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
Vivo Y19 5G Price in India: कीमत
वीवो Y19 5G की कीमत 4GB + 64GB वैरिएंट के लिए 10,499 रुपये, 4GB + 128GB वैरिएंट के लिए 11,499 रुपये और 6GB + 128GB वैरिएंट के लिए 12,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है। कंपनी 6 जीबी + 128 जीबी वैरिएंट के लिए 3 महीने की नो-कॉस्ट EMI के साथ जीरो डाउन पेमेंट का ऑफर भी दे रही है।
Vivo Y19 5G Specifications: स्पेसिफिकेशन और डिजाइन
वीवो Y19 5G में एक मेटैलिक मैट फ्रेम है जिसे यूनिक रेनबो क्रिस्टल टेक्सचर के साथ जोड़ा गया है, जो आधुनिक और क्लासिक डिजाइन ऑफर करता है। फोन 8.19 मिमी मोटाई और 199 ग्राम वजन के साथ आता है।
इसमें 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.74 इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। कंपनी का कहना है कि इसमें TUV रीनलैंड सर्टिफिकेशन ब्लू लाइट के उत्सर्जन को कम करता है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान आंखों पर इसका असर कम होता है। इसमें 200% वॉल्यूम ऑडियो बूस्टर और IP64 की रेटिंग मिलती है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो वीवो Y19 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा स्मार्ट चार्जिंग इंजन 2.0 से लैस एक बड़ी 5500 mAh की बैटरी मिलती है।
Vivo Y19 5G Camera: कैसा है कैमरा
फोन में एआई पावर्ड वाला 13 MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ AI फीचर, नाइट मोड, पोर्ट्रेट और प्रो मोड जैसे फीचर्स हैं। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
