Vivo के लेटेस्ट स्मार्टफोन में तगड़ा डिस्काउंट ऑफर, Amazon Great Indian Festival Sale में होगी बड़ी बचत

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खऱीदना चाहते हैं तो आपके पास Vivo V80 को सस्ते में खरीदना का मौका है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। वैसे तो यह प्रीमियम कैटेगरी का स्मार्टफोन है लेकिन, Amazon Great Indian Festival Sale इस पर बड़ी छूट दी जा रही है।

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए कई अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं। इस सेल में Vivo के नए स्मार्टफोन Vivo V80 पर भी शानदार छूट दी जा रही है। यह फोन हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ है और अब बैंक ऑफर के साथ इसे कम कीमत में खरीदा जा सकता है। Vivo V80 में 50 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ दमदार रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा, फोन में बड़ी AMOLED डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और लंबी चलने वाली बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत, डिस्काउंट और खास खूबियों के बारे में।

Vivo Smartphone (3)

वीवो के इस स्मार्टफोन में आपको फ्लैगशिप लेवल का कैमरा सेटअप मिलता है। (फोटो क्रेडिट-Digit)

कीमत और डिस्काउंट ऑफर

Vivo V80 के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत Amazon पर 62,999 रुपये बताई गई है। Great Indian Festival Sale के दौरान ग्राहक Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करके ₹6,300 का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर ₹56,699 रह जाती है।

End of Feed