टेक एंड गैजेट्स

200 मेगापिक्सल कैमरा और 7,000mah की बैटरी के साथ Vivo V70 FE भारत में लॉन्च

Vivo V70 FE में 6.83 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है।

Image

Vivo V70 FE

Vivo ने भारत में अपना नया मिडरेंज स्मार्टफोन Vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है। यह फोन दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और लेटेस्ट AI फीचर्स के साथ आता है। यह कंपनी की V70 सीरीज का हिस्सा है, जिसमें पहले से V70 और V70 Elite मॉडल शामिल हैं।

कीमत और उपलब्धता

Vivo V70 FE की शुरुआती कीमत ₹37,999 रखी गई है, जो 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं, 8GB + 256GB मॉडल ₹40,999 और 12GB + 256GB वेरिएंट ₹44,999 में मिलेगा। यह फोन Monsoon Blue और Northern Lights Purple कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ग्राहक इसे Vivo की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और Amazon से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। इसकी बिक्री 9 अप्रैल से शुरू होगी। ऑफर्स की बात करें तो बैंक कार्ड्स पर 10% तक कैशबैक, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। साथ ही, Vivo TWS 3e ईयरबड्स को ₹1,499 की रियायती कीमत पर खरीदा जा सकता है।

शानदार डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस

Vivo V70 FE में 6.83 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। फोन में 12GB तक LPDDR5 RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलती है। यह डिवाइस Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है और कंपनी इसमें 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।

200MP कैमरा और AI फीचर्स

कैमरा के मामले में Vivo V70 FE काफी दमदार है। इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ दिया गया है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में AI Magic Weather, AI Magic Landscape और AI Four-Season Portrait जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही, इसमें 30x AI सुपर जूम भी मिलता है।

7000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन 1% से 100% तक सिर्फ 60 मिनट में चार्ज हो सकता है। इसके अलावा, यह फोन लंबे इस्तेमाल के बाद भी बैटरी बैकअप बनाए रखने में सक्षम है।

अन्य फीचर्स और मजबूती

Vivo V70 FE में IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। यह फोन अंडरवॉटर फोटोग्राफी को भी सपोर्ट करता है। फोन में डुअल स्पीकर्स, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 5G कनेक्टिविटी और कई नेविगेशन सिस्टम (NavIC सहित) का सपोर्ट मिलता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पांडेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article