50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ Vivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च, 6500mAh की बैटरी भी

20 हजार रुपये की रेंज में वीवो ने अपने नए फोन Vivo T5 Lite 5G को लॉन्च कर दिया है। इसमें बड़ी बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Vivo ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Vivo T5 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर जैसे फीचर्स के साथ पेश किया है। यह स्मार्टफोन 22 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और इसे Flipkart व Vivo के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

Vivo T5 Lite 5G

Vivo T5 Lite 5G की कीमत और ऑफर्स

Vivo T5 Lite 5G की कीमत और ऑफर्स

Vivo T5 Lite 5G को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिनमें 4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 6GB + 256GB शामिल हैं। इनकी कीमतें क्रमशः 19,999 रुपये, 21,999 रुपये और 24,999 रुपये हैं। कंपनी HDFC Bank, Axis Bank और SBI बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है। इसके अलावा ग्राहकों को 3 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा।

End of Feed