Vivo T4 Pro Launch: लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला Vivo T4 Pro स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo ने भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने T-Series में Vivo T4 Pro को शामिल किय है। इस स्मार्टफोन में आपको दमदार कैमरा सेटअप के साथ हाई परफॉर्मेंस वाला चिपसेट और बड़ी बैटरी मिलती है।

Vivo new Smartphone: स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए गुड न्यूज है। चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने अपनी T-Series में एक नया स्मार्टफोन शामिल कर लिया है। टी-सीरीज का नया फोन Vivo T4 Pro है जिसे लॉन्च के साथ ही भारतीय बाजार में भी पेश कर दिया गया है। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप इसे चेक कर सकते हैं। कंपनी ने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को 6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ लैस किया है।

Vivo (6)

वीवो ने भारतीय बाजार में लॉन्च किया नया स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Vivo T4 Pro को कंपनी ने तीन अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसमें पहला वेरिएंट 8GB+128GB की स्टोरेज मिलती है जिसकी कीमत 27,999 रुपये है। 8GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये है। अगर आप इसका टॉप वेरिएंट यानी 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला फोन खरीदते हैं तो आपको इसके लिए 31,999 रुपये खर्च करने होंगे।

End of Feed